फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Liquor salesman beaten, case registered against 10

Moradabad News: शराब के सेल्समैन को पीटा, 10 पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Liquor salesman beaten, case registered against 10
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के मोरा मुस्तकम स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर दुकान से सामान भी लूट कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने 10 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पाकबड़ा के जेबड़ा गांव निवासी विशाल ने बताया कि वह शराब की दुकान पर सेल्समैन है। 25 दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह दुकान में बैठा था। इसी दौरान वहां कुछ लोग पहुंच गए और उन्होंने उसे दुकान से खींच कर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावर उससे बोल रहे थे कि वह ओम प्रकाश के प्लाट की बहु देखभाल करता है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर काजीपुरा निवासी विवेक पाल, भटावली निवासी देवेंद्र सैनी, रंधावा, आशियाना कॉलोनी निवासी विवेक गोयल, लदावली निवासी नितिश कुमार उर्फ नीटू गुर्जर, जेबड़ा निवासी धर्मपाल उर्फ डीपी, गौर ग्रेसियस निवासी मुकुल गोयल, हरथला निवासी विवेक पंडित और मोरा मुस्तकम निवासी गुरमीत और कुछ अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 504, 506, 323, 324, 325, 427, 392 में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article