{"_id":"63355a38f087274e10080362","slug":"lineman-dies-due-to-electrocution-in-moradabad-angry-people-jammed-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: करंट लगने से लाइन मैन की मौत, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: करंट लगने से लाइन मैन की मौत, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम
Thu, 29 Sep 2022 02:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:11 PM IST
सार
मूंढापांडे के दुपेड़ा गांव निवासी जगपाल बिजली निगम में संविदा पर लाइन मैन था। पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे जगपाल भीततखेड़ा गांव में एक ट्यूबवेल की लाइन ठीक करने गए थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना इलाके में ट्यूबवेल की बिजली लाइन ठीक करने के दौरान लाइन मैन की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने दिल्ली लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए।
मूंढापांडे के दुपेड़ा गांव निवासी जगपाल बिजली निगम में संविदा पर लाइन मैन था। पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे जगपाल भीततखेड़ा गांव में एक ट्यूबवेल की लाइन ठीक करने गए थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी।
इस दौरान दोपहर बारह बजे लोग इकठ्ठा हो गए और शव लेकर दिल्ली लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। जाम लगाने वाले लोगों ने बताया कि शट डाउन लेकर बिजली लाइन पर काम किया जा रहा था।इसी दौरान बिजली दौड़ गई।उन्होंने आरोप लगाया है कि किसी ने जानबूझ कर बिजली सप्लाई शुरू की है।
विज्ञापन
लोगों ने मांग रखी की इस मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसके अलावा अधिकारी मौके पर आएं और परिवार को आर्थिक मदद की घोषणा करें। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि एक लाइन मैन की करंट लगने से मौत हुई है। कुछ लोगों ने हाईवे पर जाम लगाया था।