फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lights in Budh Bazar remained off for the third day

Moradabad News: तीसरे दिन भी बुध बाजार में 22 दुकानों की गुल रही बत्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Lights in Budh Bazar remained off for the third day
मुरादाबाद। बुध बाजार में स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत किए जा रहे काम में तेजी आई है। इंपीरियल तिराहा से बुधबाजार पुलिस चौकी तक बिजली के तार व खंभों को हटा दिया गया है। इधर अतिक्रमण न हटाने के कारण बिजली विभाग द्वारा हिंदू मॉडल कॉलेज के पास प्रेम चुनरिया होटल व उसके आसपास की 22 दुकानों की काटी गई लाइन के कारण बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी बत्ती गुल रही। इसके कारण व्यापारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वह अंधेरे में व्यवसाय करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत बुधबाजार में बिछाई गई बिजली की लाइन के बाद से डिवाइडर पर लगे बिजली के तारों को उतारने का काम शुरू किया है। इसके तहत बुधबाजार में स्थित 24 विद्युत पोलों में से 14 विद्युत पोलों व उसके तार को हटा दिया गया है। शेष 10 बिजली पोलों से भी जल्द तार हटाने का दावा महकमा कर रहा है। इसके तहत बुधवार रात इंपीरियल तिराहा से बुध बाजार पुलिस चौकी तक डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तारों को उतार दिया गया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले बिजली के पोलों से तार हटाते समय हिंदू इंटर कॉलेज के निकट स्थित होटल प्रेम चुनरिया व उसके आसपास की 22 दुकानों के बिजली कनेक्शन विद्युत निगम ने काट दिए थे, जिन्हें अभी तक नहीं जोड़ा गया है। इसके कारण व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि उनका व्यापार घटकर आधा रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम, बिजली महकमे ने परेशान करने को काटी लाइट
व्यापारी भारत कपूर, महेंद्र कक्कड़ ने बताया कि जिन 22 प्रतिष्ठानों की बिजली विद्युत निगम ने काटी है, वह सभी प्रतिष्ठान हिंदू कॉलेज ट्रस्ट के हैं। दोनों व्यापारियों ने बताया कि नगर निगम इन दुकानों के नीचे नाला होने की बात कहते हुए एक साल पहले दुकानों को हटाने का नोटिस भेजा था, जिसके विरुद्ध वे लोग न्यायालय गए थे और वहां से यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश प्राप्त कर लिया है। मामला न्यायालय में अभी भी विचाराधीन है। इससे नाराज होकर दुकानदारों को परेशान करने के लिए नगर निगम प्रशासन बिजली विभाग से मिल कर बिजली कनेक्शन कटवा दिया है, जिससे सभी व्यापारी परेशान हैं। व्यापारी नगर आयुक्त से भी मिले थे, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
अतिक्रमण हटाएं दुकानदार तब जुड़ेंगी लाइटें
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत बुध बाजार में सड़क का निर्माण हो गया है। प्रेम चुनरिया होटल व उसके आसपास की 22 दुकानें अतिक्रमण कर आगे बनाई गई हैं। अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए संबंधित दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने का कई बार विभाग अनुरोध कर चुका है, लेकिन दुुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है। दुकानदार अगर दुकान तोड़ कर अन्य दुकानदारों की तरह अपना अतिक्रमण हटा लेते हैं तो वहां अंडरग्राउंड बिजली लाइन डालकर कनेक्शन दे दिए जाएंगे।

- बुध बाजार में बिजली के सभी तार और खंभे दो दिन में हटा लिए जाएंगे। 100 मीटर मॉडल रोड के निर्माण में 80 मीटर सड़क का निर्माण काम पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार रात में शेष सड़क का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। फसाड, रेलिंग, लाइन आदि का काम भी तेजी से चल रहा है। 31 दिसंबर तक मॉडल रोड तैयार कर दी जाएगी। जिससे शहर के लोग व व्यापारी स्मार्ट रोड का मॉडल देख सकें। - एके मित्तल, मुख्य अभियंता स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article