फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard enters village in Vovadwala, carries away dog, creates panic

Moradabad News: वोवदवाला में तेंदुआ गांव में घुसकर कुत्ते को उठाकर ले गया, दहशत

Thu, 18 Sep 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 18 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Leopard enters village in Vovadwala, carries away dog, creates panic
ठाकुरद्वारा। गांव वोवदवाला में बुधवार को तेंदुआ घुसकर एक कुत्ते को उठाकर ले गया। घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची तो मौके पर तेंदुए के पंजे के निशान दिखाई दिए। इससे गांव में आसपास तेंदुए की गतिविधियों होने की पुष्टि हुई। गांव के पूर्व प्रधान रईस अहमद की सूचना पर वन विभाग के दरोगा पीयूष जोशी की टीम ने गांव में जाकर घटना की जांच की। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि तेंदुआ गांव के पास स्थित मुर्गी फार्म और मछली पालन के तालाब के पास लगातार घूम रहा है। कभी भी वहां पर आ जाता है। मुर्गियों का शिकार करने का भी प्रयास करता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। इस पर वन विभाग की टीम ने उन्हें अधिकारियों से वार्ता कर उनकी मांग से अवगत कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed