फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard entered the village twice; killed and ate a calf, and also attacked a dog

Moradabad News: गांव में दो बार घुसा तेंदुआ, बछड़े को मारकर खाया, कुत्ते पर भी हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered the village twice; killed and ate a calf, and also attacked a dog
ठाकुरद्वारा। बुद्धनगर गांव में बुधवार देर शाम तेंदुए ने दो बार घुसकर हमला किया। पहले डॉ. कुलदीप सिंह के घर के पीछे घूम रहे बछड़े को मारकर खा गया। कुछ देर बाद दोबारा गांव में घुसे तेंदुए ने उनके घर के सामने घूम रहे पालतू कुत्ते को जबड़े में दबोच लिया और उठाकर ले जाने लगा। कुत्ते के भौंकने की सुनकर ग्रामीण डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ उसे घायल छोड़कर गन्ने के खेत में छिप गया। घटना के बाद से गांव में दहशत है।
विज्ञापन




गांव निवासी शिक्षक नरेश चंचल के मुताबिक, बुधवार रात करीब आठ बजे तेंदुए ने पहले बछड़े पर हमला किया। इसके बाद वह फिर गांव में आया और घर के सामने कुत्ते को निशाना बनाया। कुत्ते के भौंकने पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर खेत की ओर भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ इसके बाद भी बार-बार गांव में घुसने का प्रयास करता रहा। इससे लोगों को बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम देर रात गांव पहुंची और मामले की जांच की। वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया था। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है। गांव में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed