फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard attacks two farmers in Thakurdwara; one in critical condition.

Moradabad News: ठाकुरद्वारा में दो किसानों पर तेंदुए ने किया हमला, एक की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks two farmers in Thakurdwara; one in critical condition.
सुबह 10 बजे राईभूड़ में तेंदुए ने गन्ने की पत्ती उतार रहे किसान पर किया हमला
विज्ञापन

शाम 06 बजे बाजरा काट रहे किसान पर किया गया हमला,गांव में लगे हैं पिंजरे
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। क्षेत्र में खूंखार तेंदुए का आतंक कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार की सुबह दस बजे राईभूड़ में गन्ने की पत्ती उतार रहे किसान ओमप्रकाश सिंह पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शुक्रवार की शाम छह बजे क्षेत्र के बहापुर बलिया में खेत में बाजरा काट रहे नरपत सिंह (55) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर लोग आ गए। इसके बाद तेंदुआ भाग गया। गंभीर हालत में नरपत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के राईभूड़ निवासी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे गांव के कुछ किसानों के साथ अपने खेत में गन्ने से पत्ती उतारने के लिए गया था। वह अपने खेत में काम कर रहा था जबकि अन्य किसान उससे कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे थे। अचानक उसके ऊपर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसके सीने, पीठ सहित शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। उसने भी दरांत से उसका मुकाबला किया। शोर मचाने पर पास में खेतों में काम कर रहे किसान डंडे लेकर आ गए जिस पर तेंदुआ वहां से भाग गया। किसान की पत्नी माया देवी ने बताया कि उन्हें अस्पताल लाने के लिए 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची तो वे किराए की गाड़ी से लेकर नगर के सरकारी अस्पताल में आए हैं। अस्पताल में उनके एंटी रेबीज एंटी सीरम और टिटनेस के इंजेक्शन लगाकर ओमप्रकाश सिंह का उपचार किया गया। सूचना पर नायब तहसीलदार लोकेश कुमार ने घायल ओमप्रकाश सिंह का हाल-चाल पूछा। वन विभाग के दरोगा केपी सिंह ने भी अस्पताल में आकर ओमप्रकाश सिंह और उनके परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस घटना के आठ घंटे बाद शाम छह बजे बहापुर बलिया निवासी नरपत सिंह (55) पर पीछे से तेंदुए ने हमला कर दिया। नरपत सिंह रामगंगा नदी के पास स्थित अपने खेत से पशुओं के लिए बाजरा काट रहे थे। तेंदुए ने उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर बुरी तरह प्रहार किए। उनके शोर मचाने पर आसपास पशु चरा रहे गांव के भगवान सिंह, हरपाल, सुखवीर, अज्जू डंडे लेकर वहां पहुंचे उन्होंने तेंदुए को डंडों से पीटना शुरू किया तो वह भाग गया। बाद में परिजन गंभीर घायल नरपत सिंह को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि ठाकुरद्वारा क्षेत्र में शुक्रवार को दो जगह तेंदुए ने लोगों पर हमला किया है। वन विभाग की टीम ने पिंजरे लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed