फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard attacked and killed the heifer

तेंदुए ने हमला कर बछिया को बनाया निबाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked and killed the heifer
थाना क्षेत्र के एक गांव में तेंदुए ने हमला कर बछिया को घायल कर दिया। कुछ देर बाद बछिया की मौत हो गई। शुक्रवार को ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों पर गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

यह घटना थाना क्षेत्र के चांबड़ गांव में गुरुवार रात करीब 12 बजे की है। गांव निवासी हुकम सिंह ने बताया कि गुरुवार रात तेंदुए ने घेर में बंधी बछिया पर हमला कर दिया। हालांकि बछिया रस्से से बंधी होने के कारण तेंदुआ उसे ले जा नहीं सका। तेंदुए के हमले में घायल हुई बछिया की कुछ समय बाद ही मौत हो गई। सात दिन पूर्व भी गांव से पश्चिम में स्थित चामुंडा देवी के पास तेंदुए ने हमला कर एक बछड़े को मार डाला था। बछड़े को खाने के बाद आधा हिस्सा छोड़ कर तेंदुआ जंगल में फरार हो गया था। घटना की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजड़ा लगाया था। साथी ही तेंदुए को फंसाने लिए पिंजड़े में कुत्ते को बांधने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान पति रामवीर सिंह सहित ग्रामीणों को दी थी। ग्राम प्रधान पति रामवीर सिंह ने बताया कि जंगल में लगाए पिंजड़े के विपरीत दिशा हमला कर बछिया को घायल कर दिया था। अब पिंजड़ा दूसरी दिशा में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed