फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lekhpal died due to drowning in the drain in Katghar

Moradabad: कटघर में नाले में मिला लेखपाल का शव, डूबने से हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 12 Mar 2023 08:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Mar 2023 08:48 PM IST
सार

शनिवार रात ड्यूटी से घर लौटते समय लेखपाल अचानक लापता हो गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है जबकि उनके दोनों घुटनों में चोटों के निशान हैं।

विज्ञापन
Lekhpal died due to drowning in the drain in Katghar
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के देहरी गांव चौराहे के पास रविवार दोपहर नाले में बिलारी में तैनात लेखपाल कुलदीप सक्सेना (45) का शव मिला। शनिवार रात ड्यूटी से घर लौटते समय वह अचानक लापता हो गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है जबकि उनके दोनों घुटनों में चोटों के निशान हैं।

विज्ञापन


कुलदीप कुमार सक्सेना परिवार के साथ कटघर के बल्देवपुरी बसंत विहार में रहते थे। परिवार में पत्नी अनुजा सक्सेना, बेटा यश और दो बेटियां रिया और जिया हैं। अनुजा ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह वह ड्यूटी पर गए थे। दोपहर करीब तीन बजे फोन पर उनसे बात हुई थी। तब उन्होंने बताया था कि वह शाम तक घर पहुंच जाएंगे। देर शाम तक कुलदीप घर नहीं लौटे तो पत्नी ने उन्हें कॉल की। इसके बाद उनका कॉल रिसीव नहीं हुआ। देर रात तक न तो उनका फोन रिसीव हुआ और न ही वह घर लौटे। तब पत्नी ने अपने रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को सूचना दी। स्टाफ के लोगों से भी जानकारी की गई लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने कटघर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। रविवार दोपहर उनका फोन नाले के पास रखा मिला। इसके बाद नाले के आस पास ही उनकी तलाश की गई। तब कुछ लोगों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाया। परिवार के लोगों ने शव देखकर मृतक की पहचान कुलदीप के रूप में की। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिवार की ओर से कोई तहरीर मिलेगी तो उसकी भी जांच करा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed