फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Law made for two not three children or else India will get old: Dr. ST Hasan

दो नहीं तीन बच्चे का बने कानून वरना देश हो जाएगा बूढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Law made for two not three children or else India will get old: Dr. ST Hasan
मुरादाबाद। अपने बयानों से सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहने वाले सपा सांसद डा. एसटी हसन ने कहा कि दो नहीं तीन बच्चों कानून बने। वरना देश बूढ़ा हो जाएगा। इस कानून को ईमानदारी से लागू किया जाए, असम जैसे समुदाय विशेष पर नहीं।
विज्ञापन

सपा सांसद की मीडिया से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प वायरल हो रहा है। वीडियो में डा. एसटी हसन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में कोई विकास कार्य नहीं कराए। आज सड़कों का बुराहाल है। सड़कें गड्ढों में हैं न कि गड्ढे सड़क में। सपा ने जिनते काम किया, उनता किसी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ। 22 महीने में एक्सप्रेस वे बना दिया। मेट्रो चलवाया। प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल में गिनाने वाले कोई एक विकास कार्य बता दीजिए। प्रदेश सरकार ने सपा के विकास कार्यों पर फीते काट रही हे। कहा कि भाजपा कैसी पार्टी ये जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव में हर किसी ने देख लिया है। लोगों के अपहरण किए गए, महिलाओं के कपड़े फाड़े गए। पर्चे फाड़े गए। जनसंख्या कानून पर कहा कि ये चुनावी मुद्दा है। साढ़े चार साल में कुछ नहीं किया। अब ये कानून याद आया। ये कानून मुसलमानों पर डाला जाएगा कि मुसलमान जनसंख्या बढ़ाता है। हिंदू मुसलमान किया जाएगा। सबको मालूम है कि इससे मुसलमानों पर कोई फर्क नहीं पड़ना है। 1951 के आंकड़े उठाकर देख लीजिए और आज के आंकड़े देख लीजिए। मालूम हो जाएगा कि जनसंख्या किसने बढ़ाई है। मुसलमान को जनसंख्या कानून से कोई परेशानी नहीं है। ये कानून सब पर लागू होना चाहिए। ये नहीं किसी एक समुदाय विशेष पर लागू किया जाए, जैसा असम में हुआ है। अगर इसे ईमानदारी से लागू किया जाए। दो नहीं तीन बच्चों का कानून हो चाहिए। वरना पंद्रह बीस सालों में हमारा देश बूढ़ा हो जाएगा। यहां बूढ़े ही बढ़े नजर आएंगे। इसका उदाहरण चीन है। आज चीन ने खुली छूट दे दी है, बच्चे पैदा करने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed