फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   laughter show on jigar manch

हंसी और ठहाकों से गूंज उठा जिगर मंच

Sun, 07 Jun 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 07 Jun 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
वही मुरादाबाद महोत्सव, वही जिगर मंच, लेकिन शनिवार को इसका नजारा पूरी तरह बदला हुआ था। किसी ने न तो बोलने की जहमत उठाई और न ही किसी को कुछ पूछने की फुर्सत थी। माइक से निकलने वाले जुमले हवा में तैरते, इससे पहले ही हंसी के ठहाकों की गूंज सुनाई पड़ने लगती।
विज्ञापन



बच्चे हों, महिलाएं या फिर बुजुर्ग, हंसते-हंसते सभी लोटपोट हो गए। मानो पाकिस्तानी जोड़ी की ऐसी जुगलबंदी पहली बार देख रहे थे। प्रताप फौजदार और युवा हास्य कलाकार जय छनरिया ने भी चुटकुले और मजाकिया वाकिये सुनाकर महफिल लूटी ली। पाकिस्तानी कलाकार इरफान मलिक और अली हसन शनिवार को जैसे ही जिगर मंच पर पहुंचे, माहौल खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन



कुछ देर पहले तक शहर की फिजा पर छाई खामोशी की चादर अचानक उठी और फिर हंसन-हंसाने का सिलसिला शुरू हो गया। इरफान ने अली हसन को मुखातिब करते हुए कहा, ‘अबे नौकरी करेगा, दस हजार रुपये मिलेंगे’, हसन ने काम पूछा तो दूसरी तरफ से आवाज आई ‘बिजली के तारों पर भीगे कपड़ों से पोछा मारना है’। हसन ने कहा कि दूसरा काम बता, माइक से आवाज निकली कि ‘ट्रेन के आगे लालटेन लेकर दौड़ना है’।
विज्ञापन
विज्ञापन



इरफान ने फिर हसन को मुखातिब किया और कहा, इस बार ऐसा कम बता रहा हूं, जिसके 50 हजार रुपये मिलेंगे। हसन के चेहरे पर हंसी दौड़ गई। कहा, जल्दी बता, इस पर माइक से फिर आवाज निकली कि समुंदर में पानी के जहाज को धक्का देना है। ये सुनते ही दर्शक लोटपोट हो गए। मंच के सामने लगी कुर्सियों पर बैठे प्रशासनिक अधिकारी भी ठहाका मारकर हंसने लगे।


पाकिस्तानी जोड़ी ने इसके बाद कई शानदार वाकिये सुनाकर लोगों को खूब हंसाया। इसके बाद प्रताप फौजदार की बारी आई तो उन्होंने भी लोगों को हंसाने का मौका नहीं छोड़ा। कहा, अजीब दौर चल रहा है, ‘शादी से पहले ही सब हो जाता है’, सिर्फ शादी ही रह जाती है, जिसपर सामने से हंसी के फव्वारे छूट पड़े। इसके बाद सियासी तौर पर व्यंग्य करते हुए कहा, सब सरदार को बेवकूफ बना रहे हैं।



एक सरदार जी को दस साल तक कुर्सी पर बैठाए रखा गया और उन्हें इसका एहसास तक नहीं होने दिया। ये सुनकर लोग खूब हंसे। वहीं युवा कलाकार जय छनरिया ने भी चुटकुले सुनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी यश राज सिंह, सचिन चौधरी, नरेश चौहान, डा. प्रदीप शर्मा, अनुराग शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed