{"_id":"631e3968ed073a22b03c81f5","slug":"lady-jumped-from-third-story-city-news-mbd4407793189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के डांटने पर मकान की तीसरी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के डांटने पर मकान की तीसरी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग
विज्ञापन
अगवानपुर। अगवानपुर में शनिवार की रात 22 वर्षीय युवती ने बड़ी बहन के डांटने पर मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, युवती बड़ी बहन के साथ अगवानपुर में किराये के मकान में रहती है। शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों बहनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई। जिसके बाद रात करीब 11 बजे युवती मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंची और उसने बालकनी से छलांग लगा दी। कुछ गिरने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुुंचे तो युवती लहूलुहान हालत में पड़ी थी। परिजन उसे लेकर कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। युवती के सिर में गंभीर चोटें आईं।
थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से थाने में सूचना आई थी। चौकी इंचार्ज को जांच के लिए अस्पताल और मौके पर भेजा गया था। युवती को होश नहीं आया है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि दोनों बहनों के बीच विवाद हुआ था।