{"_id":"7f4ca83807e164baecd5b93a12b43ca3","slug":"lad-found-in-moradabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधार गृह से फरार किशोर मुरादाबाद में मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधार गृह से फरार किशोर मुरादाबाद में मिला
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Fri, 27 Nov 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर स्थित बाल सुधार गृह से फरार किशोर पुलिस को मुरादाबाद के उमरी पखवाड़ा स्थित अपने घर में मिला। कोतवाली पुलिस संवासी को लेने के लिए मुरादाबाद गई है। संवासी रामनगर में हुई एक चोरी की घटना में पकड़ा गया था। रामनगर पुलिस ने चोरी के मामले में मुरादाबाद के उमरी पखवाड़ा के रहने वाले बाल कैदी को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने उसे 19 नवंबर को बाल सुधार गृह में दाखिल किया । 20 नवंबर की रात बाल कैदी ने टीवी की आवाज तेज कर दी और शौच करने के लिए चला गया। साथियों ने समझा कि वह शौच कर रहा है। देर तक शौचालय से नहीं लौटने पर सुधार गृह के केयर टेकर रमाकांत बाजपेई ने अन्य बंदियों से पूछताछ की।
जांच करने पर पता चला कि बाल कैदी शौचालय की जाली फाड़कर निकल गया है। उसने लोहे की जाली को निकालकर जाली फाड़ दिया था। इसकी भनक कार्यालय गेट पर तैनात होमगार्ड राजेंद्र को भी नहीं लग सकी। इस मामले में जिला पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस को भी घटना से अवगत कराया था।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस ने जांच के दौरान फरार संवासी को उसके घर से पकड़ लिया। इस मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाल आर एस मेहता ने एक टीम संवासी को लेने के लिए भेज दिया है।