{"_id":"5f0cc88b8ebc3e638c7726ac","slug":"labour-man-died-after-electric-line-shock-city-news-mbd355717574","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के बराबर में गड्ढा खोद रहे मजदूर की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के बराबर में गड्ढा खोद रहे मजदूर की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के चंद्रनगर में ट्रांसफार्मर के बराबर में गड्ढा खोद रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए मजदूर गड्ढा गोद रहे थे। लापरवाही की पराकाष्ठा यह थी कि बिजली विभाग को यह सूचना ही नहीं दी गई कि यहां काम होना है। नतीजा बिजली कटी नहीं और मजदूर ट्रांसफार्मर के जर्जर तार की चपेट में आ गया। साथी मजदूर जिदंगी की आस में उसे लेकर साईं अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और उन्होंने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। उन्होंने बिजली विभाग और जलकल विभाग की लापरवाह के कारण हादसा होने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस गई। इसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए।
करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाला युवक आसिफ पुत्र इस्तकार निवासी उमरी सब्जी थाना पाकबड़ा निवासी था। सिविल लाइंस के चंद्र नगर में जलकल विभाग द्वारा पानी की पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की जा रही है। चंद्र नगर में मंदिर के पास ट्रांसफार्मर रखा है। जिसके तार जर्जर हो चुके हैं। अन्य मजदूरों के साथ आसिफ भी खुदाई कर रहा था। साथी कर्मचारी इमरान ने बताया कि सोमवार साढ़े पांच बजे आसिफ ट्रांसफार्मर के बराबर में खुदाई कर रहा था। इसी दौरान वहां करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। साथी उसे लेकर साईं अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाहा ने बताया कि एक युवक को करंट लगने की जानकारी मिली है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
---
नगर निगम के जलकल विभाग ने मैसर्स कंचन राणा कंपनी को ठेका दिया गया है। कंपनी को वर्क आर्डर जारी किया गया है। अगर लाइन बिछाने में कहीं कोई दिक्कत, बिजली लाइन खंभे, ट्रांसफर आते हैं तो इसकी जानकारी पत्र के जरिये जलकल विभाग महा प्रबंधक को देना चाहिए। ताकी पत्र को आगे बढ़ाकर संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी जाए। कंपनी की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
प्रमोद कुमार गुप्ता महा प्रबंधक
---
जिस जगह हादसा होने की बात कही गई है। वहां बिजली विभाग की ओर अंडर ग्राउंड लाइन नहीं है। ट्रंासफार्मर की बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए कोई सूचना नहीं दी गई। हादसा होने के बाद सूचना मिली थी। तब बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई थी।
ललित कुमार चौहान अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग