फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Laborer from Karsara dies in road accident in Himachal

Moradabad News: करसरा के मजदूर की हिमाचल में सड़क हादसे में मौत

Wed, 21 Oct 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 21 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Laborer from Karsara dies in road accident in Himachal
बिलारी। करसरा गांव निवासी हिमाचल प्रदेश में रह रहे मजदूर हरिओम 33 वर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद मजदूर का शव घर पहुंचने पर परिजन रोने लगे।
विज्ञापन




करसरा निवासी वृद्ध नौरंगीलाल का बेटा हरिओम बीते लगभग दस वर्ष से हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नालागढ़ तहसील क्षेत्र में एक कंपनी में ठेकेदार के अधीन मजदूर के रूप में काम कर रहा था। वह अपनी पत्नी शिवांगी के अलावा दोनों बेटियों शगुन और प्रियांशी के साथ नालागढ़ में ही किराए का मकान लेकर रह रहा था। नौरंगीलाल ने बताया कि रविवार शाम उसका बेटा हरिओम बाजार से सब्जी लेकर पैदल अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में तेज रफ्तार बाइकसवार ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन




बाइक की टक्कर से हरिओम गंभीर घायल हो गया उसे रविवार रात को ही उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया। चंडीगढ़ में चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर होना बताते हुए कहीं और उपचार कराने की सलाह दी। सोमवार रात हरिओम को उपचार के लिए चंडीगढ़ से मुरादाबाद लाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों द्वारा थाना बिलारी पुलिस को सूचना दिए जाने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मजदूर हरिओम का शव घर पहुंचने पर पिता और वृद्ध माता शीला देवी के अलावा परिजन और रिश्तेदार रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed