फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   laborer dies under suspicious circumstances

मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
laborer dies under suspicious circumstances
डिलारी। थाना क्षेत्र के धारूपुर फजलपुर गांव निवासी एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की सुबह मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने मौत का कारण मजदृर की पिटाई होना बताया। जबकि पुलिस मजदूर की मौत को संदिग्ध मान रही। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही इस संबंध में कुछ कहना उचित होगा।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र के धारूपुर फजलपुर गांव निवासी मोहम्मद नवी (35) पुत्र रफत अली मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की सुबह पांच बजे के करीब उसकी मौत हो गई। मृत मो. नवी की पत्नी गुलशन ने बताया कि पांच दिन पूर्व उनके पति गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां मजदूरी के बकाया पांच हजार की रकम मांगने के लिए गए। इस दौरान पति को मजदूरी तो नहीं दी, लेकिन उन लोगों ने उसके पति को मारपीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस दौरान घायल को अस्पताल ले जाया गया। बाद में थाने पर शिकायत की गई। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया, पत्नी गुलशन ने बताया कि थाने पर जबरदस्ती कर उसके पति से सुलहनामा लिखवा लिया गया था। इसबीच घायल पति की मंगलवार की सुबह तबियत खराब हुई और परिवार के सदस्य जबतक उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था किए, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

--
छह बच्चों के सिर से उठा गया पिता का साया
डिलारी। धारूपुर फजलपुर गांव निवासी मोहम्मद नवी की मौत से उसके छह बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पति की मौत से बेहाल गर्भवती पत्नी गुलशन का रो रो कर बुरा है। मृतक की मां खातून ने बताया कि नवी छह बच्चों का पिता था, उसकी पत्नी गर्भवती भी है। इसी शुक्रवार को नवी के अब्बा का चालिसवां है। वह पिता के चालिसवा के लिए पैसों का बंदोबस्त कर रहा था। मृत नवी के पुत्र तरन्नुम, तबस्सुम, मुस्कान, सलमान, सुहेल और फरमान का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed