फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Laborer dies after being hit by train in Kundarki, accident happened while returning from forest

Moradabad: कुंदरकी में ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत, जंगल से लौटते समय हुआ हादसा, दो साल पहले हुई थी शादी

Tue, 26 Dec 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 26 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Moradabad: Laborer dies after being hit by train in Kundarki, accident happened while returning from forest
मुरादाबाद में ट्रेन की चपेट में आया युवक - फोटो : संवाद

मुरादाबाद-कुंदरकी के बीच रेलवे ट्रैक पर फरहेदी हाल्ट से 50 मीटर आगे मुरादाबाद-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में जाने मजदूर कैलाश (27) निवासी गांव फरहेदी खुर्द के दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पैसेंजर ट्रेन के चालक ने कुंदरकी स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन मास्टर को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे कैलाश जंगल की ओर से घर आ रहा था। इस दौरान वह मुरादाबाद की ओर से आ रही मुरादाबाद-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। उधर, बरेली से चलकर मुरादाबाद आ रही पैंसेजर ट्रेन को चालक ने रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ देखकर फरेहदी रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दिया। इसके चलते करीब पौन घंटा तक मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फरहेदी रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने की वजह से चार पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस बीच बाइक सवार तो रेलवे अंडर पास के निकल रहे, लेकिन चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे थे। इसकी वजह से एक घंटा तक राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

कैलाश की दो साल पहले हुई थी शादी

रेलवे हादसे में जान गंवाने वाला मजदूर कैलाश आठ भाई बहनों में सातवें नंबर को बताया गया है जिसकी शादी मात्र दो साल पहले ही हुई थी। रेलवे हादसे में कैलाश की आकस्मिक मौत होने पर उसकी पत्नी राखी और मां शकुंतला देवी के अलावा सगे सम्बंधी गम से बेहाल हैं जिनको रिश्तेदार ढांढस बंधाते हुए नजर आए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed