फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kshatriya Mahasabha leader monpal singh shot dead

क्षत्रिय महासभा के नेता की दिन दहाड़े गोलियों से भून कर हत्या, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 20 May 2019 10:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौसी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 20 May 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Kshatriya Mahasabha leader monpal singh shot dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

शहर से सटे गुमथल रोड पर सोमवार को दिन दहाड़े पांच बाइकर्स ने कार को रोकने के बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के जिला उपाध्यक्ष व मेन शाखा के बिलारी तहसील अध्यक्ष मोनपाल सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर की ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर सरेआम हत्या कर दी। कार में साथ बैठे एक अधिवक्ता ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। इसमें तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी को भी षडयंत्र रचने के मामले में नामजद किया है।

विज्ञापन


मूलरूप से बिलारी कोतवाली क्षेत्र के जरगांव निवासी मोनपाल सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर (38) पुत्र विजयपाल सिंह पिछले कई सालों से चंदौसी के शक्तिनगर मोहल्ले में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। यहीं से वह अपनी खेतीबाड़ी संभाल रहे थे। बताते है कि पिछले दिनों उन्होंने जरगांव के निकट स्थित अमियापुर स्थित एक ईंट भट्ठे का पचास लाख रुपये में सौदा किया था। उसके लिए बयाना भी दे दिया था लेकिन भट्ठा मालिक ने ईंट भट्ठा किसी गूजरनगला निवासी को ग्रामीण को बेच दिया था। भट्ठा बेचने के बाद मालिक ने संपर्क करना बंद कर दिया था। अपना बयाना वापस लेने के लिए पिंटू ठाकुर को आज जरगांव की ओर जाना था। वह करीब अपराह्न दो बजे अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार लेकर कचहरी की ओर आए और यहां से अपने परिचित अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह को लेकर करीब 2.30 बजे जरगांव की ओर चले लेकिन अभी वह चंदौसी मंडी समिति के किनारे गुमथल रोड पर मोड़ ही पहुंचे थे, करीब 2.45 बजे वहां पहले से ही खड़े एक युवक ने रुकने का इशारा दिया। 
विज्ञापन


पिंटू ने कार रोकी, इसी बीच एक अन्य बाइक पर सवार तीन, दूसरा बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक सवारों ने शीशा खुलवाया। तभी युवकों ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। पिंटू ठाकुर ने युवक को धक्का दिया, बाहर निकले तो दूसरे युवक ने भी फायरिंग कर दी। चार राउंड में तीन गोलियां लगने से पिंटू ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठे अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। वह भी चोटिल हो गए। हमलावर अपनी बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद रोड पर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन दहाड़े हुई इस वारदात से शहर में खलबली मच गई। सीओ पूनम मिश्रा, कोतवाल चंदौसी ऋषिराम कठेरिया, बनियाठेर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह आदि मौके पर पहुंचे। पिंटू ठाकुर को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। यहां भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

बनियाठेर थाने में मृतक के पिता विजयपाल सिंह की तहरीर पर जरगांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह, उसके भाई योगेंद्र सिंह व ताहरपुर सिमरौआ (संभल) निवासी सतीश उर्फ रिंकू व दो अन्य युवकों के खिलाफ एक राय होकर हमला करके फायरिंग कर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें जिला कारागार में दुष्कर्म के आरोप में बंद जरगांव के एक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य संतपाल सिंह को जेल में ही बैठकर हत्या का षडयंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है।


-मृतक ने किसी किसी भट्ठे को खरीदने के लिए बयाना दिया था, लेकिन मालिक ने भट्ठा किसी अन्य को बेच दिया तो बयाना वापस लेने के लिए क्रेता पर दबाव बना रहे थे। आज वहीं जाते समय कुछ बाइक सवारों ने रास्ते में हमला करके पिंटू ठाकुर की हत्या कर दी है। जेल में बंद आरोपी संतपाल सिंह से भी दुष्मनी बताई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जो सही होगा वह किया जाएगा। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दो टीमें लगा दी गई हैं।
-यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed