फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kitchen budget disrupted; prices of several vegetables, including cauliflower and capsicum, have doubled.

Moradabad News: रसोई का बजट बिगड़ा, गोभी-शिमला मिर्च समेत कई सब्जियां हुईं दोगुनी महंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kitchen budget disrupted; prices of several vegetables, including cauliflower and capsicum, have doubled.
मुरादाबाद। शहर में पिछले दस दिनों के दौरान सब्जियों के दामों में अचानक आई तेजी ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। कई प्रमुख सब्जियों के फुटकर दामों में 50 से 100 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं सब्जी मंडी और फुटकर बाजार के दामों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

सब्जियों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी गोभी के दाम में हुई है, जो 10 दिन पहले 50 रुपये किलो बिक रही थी उसकी कीमत आज 120 रुपये किलो पहुंच गई है। शिमला मिर्च 50 रुपये से बढ़कर 100 रुपये किलो और हरी मिर्च 40 रुपये से बढ़कर 80 रुपये किलो हो गई है। इसी तरह टमाटर 20 रुपये से बढ़कर 50 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। वहीं मंडी में हरी मिर्च 24 रुपये किलो बिक रही है, लेकिन फुटकर बाजार में यह 80 रुपये प्रतिकिलो मिल रही है। गोभी मंडी में 50 रुपये और बाजार में 120 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन

रेट चार्ट

सब्जी-आज की कीमत (फुटकर)- 10 दिन पहले की कीमत (फुटकर)- मंडी कीमत (थोक)
आलू - 20 रुपये प्रतिकिलो - 15 रुपये प्रतिकिलो -11 रुपये प्रतिकिलो

प्याज- 30 रुपये प्रतिकिलो -25 रुपये प्रतिकिलो -24 रुपये प्रतिकिलो

टमाटर -50 रुपये प्रतिकिलो - 20 रुपये प्रतिकिलो -30 रुपये प्रतिकिलो

हरी मिर्च-80 रुपये प्रतिकिलो - 40 रुपये प्रतिकिलो -24 रुपये प्रतिकिलो

भिंडी- 40 रुपये प्रतिकिलो - 40 रुपये प्रतिकिलो - 18 रुपये प्रतिकिलो

गोभी- 120 रुपये प्रतिकिलो - 50 रुपये प्रतिकिलो - 50 रुपये प्रतिकिलो

करेला- 60 रुपये प्रतिकिलो - 40 रुपये प्रतिकिलो - 16 रुपये प्रतिकिलो

तोरई - 30 रुपये प्रतिकिलो - 20 रुपये प्रतिकिलो - 20 रुपये प्रतिकिलो

कद्दू - 30 रुपये प्रतिकिलो - 30 रुपये प्रतिकिलो - 12 रुपये प्रतिकिलो

परवल - 60 रुपये प्रतिकिलो - 60 रुपये प्रतिकिलो - 30 रुपये प्रतिकिलो

शिमला मिर्च- 100 रुपये प्रतिकिलो - 50 रुपये प्रतिकिलो - 60 रुपये प्रतिकिलो

खीरा - 30 रुपये प्रतिकिलो - 15 रुपये प्रतिकिलो - 12 रुपये प्रतिकिलो
000
सब्जी विक्रेता बोले..
-परिवहन खर्च बढ़ने और कम सप्लाई की वजह से मंडी में सब्जियों की कीमत बढ़ रही है। इसकी वजह से फुटकर में सब्जियों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। गोभी समेत कुछ सब्जियों की कीमत दो गुने से ज्यादा बढ़ी है।-सुनील, सब्जी विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

-पिछले कुछ दिनों में मंडी में कई सब्जियों की आवक कम हुई है। खासकर गोभी, टमाटर और हरी मिर्च कम आने से कीमतों में तेजी आई है। इसका असर सीधा फुटकर बाजार में दिख रहा है।-विशाल सैनी, सब्जी विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed