{"_id":"67aa5badf5e196f2c5088a5a","slug":"kidnapped-teenager-himself-turned-into-nuclear-saudi-denial-made-from-scientist-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-107251-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अपहृत किशोरी स्वयं पहुंची कोतवाली, मेडिकल कराने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अपहृत किशोरी स्वयं पहुंची कोतवाली, मेडिकल कराने से किया इन्कार
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के गांव से अपहरण की गई किशोरी चार दिन बाद सोमवार को स्वयं कोतवाली पहुंच गई। किशोरी ने सरकारी अस्पताल में अपना मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया।
थाना डिलारी क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी ठाकुरद्वारा के गांव निवासी अपने मामा के यहां रहती थी। उसके मामा ने पुलिस में गांव आजाद नगर निवासी युवक के खिलाफ उसका अपहरण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी सोमवार को स्वयं कोतवाली पहुंच गई। उसने कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह स्वयं कहीं चली गई थी। पुलिस ने किशोरी का सरकारी अस्पताल में ले जाकर उसका मेडिकल कराने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी ने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। वहां से उसे महिला पुलिस की अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी को मंगलवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-