फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Keshav Maurya and Raj babbar will arrive in Ramlila Maidan on 24th February

महान दल की रैली से कांग्रेस करेगी चुनावी शंखनाद, 24 को रामलीला मैदान में आएंगे केशव और राज बब्बर

Thu, 21 Feb 2019 09:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Feb 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
Keshav Maurya and Raj babbar will arrive in Ramlila Maidan on 24th February
कांग्रेस पार्टी - फोटो : फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन के बाद महान दल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली रैली 24 फरवरी को मुरादाबाद में होगी। रैली में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर आएंगे। दोनों ही संगठनों ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस जिला एवं महानगर कार्यकारिणी की ओर से भीड़ जुटाने के लिए टीमें बनाकर विधानसभावार जनसंपर्क शुरू कर दिया है। कांग्रेस महाल दल की रैली से अपना चुनावी शंखनाद करेगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की जातिगत एवं क्षेत्रीय राजनीति में महान दल की पिछड़े वर्ग के वोटरों में खासी पैठ है। कई सीटों पर पिछड़े वर्ग का वोटर निर्णायक है। 2014 लोकसभा चुनाव में भी महान दल ने कांग्रेस से गठबंधन कर कुछ सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। 2019 चुनाव के लिए भी महान दल ने कांग्रेस से गठबंधन किया है। मुरादाबाद लोकसभा सीट में पिछड़े वर्ग के वोटरों की संख्या काफी अधिक है। पिछड़े वर्ग के वोटरों को एकजुट करने के लिए महान दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहली बड़ी रैली 24 फरवरी को मुरादाबाद में आयोजित कर रहा है। अप्रत्यक्ष रूप से रैली कांग्रेस के लिए ही होगी। लिहाजा, रैली में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर शामिल होंगे। 
विज्ञापन


रैली दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान लाइनपार में होगी। दोपहर एक बजे राजबब्बर पहुंचेंगे। दोनों ही दलों ने रैली के लिए भीड़ जुटाने के लक्ष्य के साथ जनसंपर्क शुरू कर दिया है। महान दल ने ढाई हजार और कांग्रेस ने दस हजार लोगों को रैली स्थल तक लाने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. एपी सिंह के मुताबिक रैली का आयोजन महान दल का है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के रैली में पहुंचने से कांग्रेस के लोकसभा मुरादाबाद के कोआर्डिनेटर नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रभारी आजम शेख के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कई वरिष्ठ कांग्रेस इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया आने पर संशय 
महान दल की रैली में कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि, देर रात तक ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने की पुष्टि नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed