{"_id":"5fa317b58ebc3e5be450a9e0","slug":"karwa-chauth-fast-copmlete-happyly-city-news-mbd368456436","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ का छाया उत्साह, पतियों का चेहरा देख खोला उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ का छाया उत्साह, पतियों का चेहरा देख खोला उपवास
विज्ञापन
बुधबाजार खुशहालपुर में करवा चौथ पर पति के लिये लम्बी उम्र के लिये चलनी लेकर प्रार्थना करती महिला?
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। करवा चौथ का त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना की। घरों के अलावा कालोनियों और मंदिरों में भी सामूहिक रूप से त्योहार मनाया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे से करवा बदले। सुहागिन महिलाओं ने कोरोना से पति के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
सुहागिन महिलाओं में नई नवेली दुल्हनों जैसा उत्साह था। दिनभर सोलह शृंगार करसजी-धजीं। अपने-अपने तरीके से करवाचौथ की पूजा की तैयारी की थी। किसी ने सास के हाथों सरगी लेने के बाद व्रत शुरू किया तो किसी ने सुबह से ही निर्जला व्रत रखा। शाम को सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनी। इसके बाद चंद्रमा के दीदार का इंतजार शुरू हो गया। जैसे ही आसमान में चंद्रमा ने दर्शन दिए, महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल गए। पहले चंद्रमा की और फिर अपने पति की आरती उतारी। चलनी में पति का चेहरा देखा। उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया और पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की। पतियों ने पत्नियों को पानी पिलवाकर और मिठाई खिलवाकर व्रत खुलवाया। गीता ज्ञान मंदिर में महिलाओं ने उत्सव मनाया। इसके अलावा बुद्धि विहार, वेब ग्रीन, गौर ग्रेसियस, रामगंगा विहार, सिविल लाइंस में भी सामूहिक रूप से त्योहार मनाया।
पतियों ने दिए उपहार
करवा चौथ पर व्रत खुलवाने के बाद पतियों ने अपनी पत्नियों को उपहार दिए। इसे पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। किसी ने आभूषण तो किसी ने साड़ियां उपहार स्वरूप दीं।
विज्ञापन
सेल्फी का रहा क्रेज
त्योहार की यादों को संजोने के लिए दंपतियों में सेल्फी का क्रेज रहा। सुबह से ही तैयार होने के बाद शुरू हुआ सेल्फी का दौर रात को व्रत खुलवाने तक चलता रहा। पूजा के समय भी सेल्फी और फोटो लिए। इसके बाद सोशल साइट्स पर इन्हें शेयर किया। खूब लाइक्स और कमेंट्स विवाहित जोड़ों को मिले और करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं।
दुकानों पर भी रही भीड़
बुधवार को भी बाजार में खरीदारों की भीड़ देखी गई। शृंगार का सामान, सूट-साड़ियों के अलावा आभूषण भी खरीदे गए। इसके अलावा महिलाओं ने सड़क किनारे लगे मेहंदी के स्टॉल पर जाकर अपने पिया के नाम की मेहंदी लगवाई।