{"_id":"5dab74748ebc3e93af0f6560","slug":"kamlesh-tiwari-murder-case-city-news-mbd3264084125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड में छह संदिग्ध पकड़े, छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड में छह संदिग्ध पकड़े, छोड़े
विज्ञापन
मुरादाबाद का कटघर रेलवे स्टेशन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लखनऊ के चर्चित कमलेश तिवारी हत्याकांड में शनिवार सुबह गोरखपुर देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्र्रेन में हमलावरों के सवार होने का इनपुट मिलने पर ट्रेन को कटघर थानाक्षेत्र में आउटर पर रुकवा लिया गया। यहां पर यूपी एसटीएफ, रामपुर और मुरादाबाद पुलिस ने ट्रेन में चेकिंग की और उसमें सवार छह संदिग्धों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए संदिग्ध नेपाल, अमेठी, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे, जिन्हें पूछताछ के बाद दोपहर में छोड़ दिया गया। कमलेश तिवारी हत्याकांड में उनकी भूमिका सामने नहीं आई है।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि एसपी रामपुर अजय पाल शर्मा के पास शनिवार सुबह सूचना आई कि गोरखपुर से देहरादून जाने वाली ट्रेन में कुछ संदिग्ध व्यक्ति सवार हैं। शक जताया गया कि यह संदिग्ध कमलेश तिवारी हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं। उनके फोटोग्राफ मोबाइल से खींचकर एसपी रामपुर को भेजे गए। संदिग्धों के हुलिए सीसीटीवी में कैद कमलेश तिवारी के हमलावराें से मिलते जुलते बताए गए। यह सूचना जिस वक्त मिली उस वक्त ट्रेन रामपुर से मुरादाबाद की ओर आ रही थी। एसपी ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद यूपी एसटीएफ, रामपुर और मुरादाबाद पुलिस ने ट्रेन को मुरादाबाद में कटघर रेलवे स्टेशन के समीप आउटर पर करीब नौ बजे रुकवा लिया। करीब 100 पुलिसकर्मियों ने इस दौरान ट्रेन में चेकिंग की। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। अचानक ट्रेन रोककर चेकिंग किए जाने से यात्री सहम गए। पुलिस ने उनको समझाकर शांत किया। ट्रेन में सवार छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर ट्रेन को आउटर से रवाना किया गया। संदिग्धों को पूछताछ के लिए कटघर थाने ले आया गया।
एसएसपी मुरादाबाद अमित पाठक ने बताया कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों के आईडी प्रूफ भी संदिग्ध लगे, जिसके बाद उनके बारे में विस्तृत जानकारी की गई। संदिग्ध जिस जगह के रहने वाले थे, वहां के नजदीकि थानों से भी उनके बारे में जानकारी जुटाई गई। पूछताछ में पता चला कि एक युवक इंजीनियर है, दो दुकानदार हैं। अन्य तीन युवक भी अलग अलग व्यवसाय से जुडे़ हुए हैं। पुलिस की कई टीमों ने संदिग्धों से कई राउंड पूछताछ की लेकिन कमलेश तिवारी हत्याकांड में उनका कोई रोल सामने नहीं आया है, जिस वजह से दोपहर में संदिग्धों को पुलिस हिरासत से छोड़कर उनके गंतव्य को रवाना किया गया है। बता दें कि कमलेश तिवारी हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। शुक्रवार को लखनऊ में उनकी नृृशंस तरीके से हत्या कर दी गई है।