{"_id":"61c4ce5671df81657e6a1cd4","slug":"junior-engineer-expressed-the-threat-of-life-from-mda-vc-city-news-mbd41368818","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंता ने एमडीए वीसी से जताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंता ने एमडीए वीसी से जताया जान का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के एक अवर अभियंता ने प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग को शिकायती पत्र भेजकर प्राधिकरण के वीसी से जान का खतरा जताया है। इस पत्र के माध्यम से जेई ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस पत्र से शासन में हड़कंप मच गया है।
बीते दिनों एमडीए उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने अवर अभियंता राजन सिंह को कार्यमुक्त कर दिया था। साथ ही अवर अभियंता को शासन से संबद्ध कर दिया था। इस मामले में अवर अभियंता जब प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार के पास पत्र लेकर पहुंचा, तो उन्होंने वीसी से नाराजगी व्यक्त की थी। साथ ही जेई को एमडीए में कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश दिए थे। अवर अभियंता ने आरोप लगाया कि जब वह आदेश लेकर लौटा तो पहले वीसी ने प्रमुख सचिव का आदेश मानने से इनकार कर दिया। साथ ही प्रमुख सचिव को बुरा-भला कहा।
अवर अभियंता ने आरोप लगाया कि वीसी उस लिपिक पर भड़क गए, जिसने उसे कार्यालय में ज्वाइनिंग दी थी। इसके बाद लिपिक माफी मांगते हुए बाहर चला गया। इसके बाद वीसी ने अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए कार्यालय से बाहर कर दिया। वीसी की फटकार से अवर अभियंता इतना डर गए कि उसने दोबारा से प्रमुख सचिव आवास को पत्र भेजा है, जिसमें उसने खुद के साथ कोई दुर्घटना या अनहोनी होने का जिम्मेदार मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी को बताया है।
विज्ञापन
अवर अभियंता राजन सिंह ने बताया कि उसके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है और उसको किसी झूठे मामले में फंसाया जा सकता है। वह अवर अभियंता यूनियन का महासचिव भी है। कुछ अधिकारियों की मनमानी के कारण उसका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।
शहर के विकास और प्राधिकरण की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में लगे हैं। अवर अभियंता के आरोप पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
मधुसूदन हुल्गी वीसी मुरादाबाद