{"_id":"5fe903f26825be1e684fe27b","slug":"joy-firing-in-a-programme-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहाः लिहाफ वितरण कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहाः लिहाफ वितरण कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग से अफरातफरी
Mon, 28 Dec 2020 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Dec 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग...
- फोटो : amar ujala
एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित लिहाफ वितरण कार्यक्रम के दौरान पिस्टल से कई राउंड हर्ष फायरिंग की गई जिससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। हर्ष फायरिंग करने वाला मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का पदाधिकारी बताया जा रहा है। इस दौरान किसी ने उन्हें रोकने-टोकने की हिम्मत नहीं जुटाई। कार्यक्रम में मौजूद रहे विधायक अपने सामने फायरिंग होने की घटना से इंकार कर रहे हैं। वहीं पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
रविवार को नगर के एक बैंक्वेट हॉल में समाजसेवी की ओर से कंबल और लिहाफ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए थे। कंबल और लिहाफ वितरण के बाद सभी लोग बैंक्वेट हॉल से निकल रहे थे।
विज्ञापन
तभी मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के एक पदाधिकारी बताए जा रहे व्यक्ति ने पिस्टल से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताते हैं कि विधायक इस घटना से पहले कार्यक्रम स्थल से जा चुके थे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने फायरिंग करते हुए की वीडियो और फोटो बना लिए। बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि लिहाफ वितरण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग करने की बात सामने आई है। मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। मामले में सत्यता पाई जाती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने अपने सामने फायरिंग होने की घटना से इंकार किया है।