फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jila panchayat

जिला पंचायत बैठक में हंगामा, बसपा ने किया बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat
मुरादाबाद। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। सदस्यों ने कार्यालय और आवास पर दस सालों में खर्च का ब्यौरा मांगा तो अफसर एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे। अफसरों की चुप्पी से सदस्यों ने सदन में हंगामा खड़ा कर दिया। बसपा सदस्य बैठक का बहिष्कार कर चले गए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने खर्च की जांच के लिए कमेटी बनाने की घोषणा की, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में अनुमानित बजट पर चर्चा के बाद अपर मुख्याधिकारी एसपी शर्मा ने चालीस करोड़ 36 रुपये के बजट का प्रस्ताव रखा गया। सदन ने 40 करोड़ के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 में 46.56 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वित्तीय वर्ष 2019-20 में पुनरीक्षित आय-व्यय 75.38 करोड़ रुपये रहीं।
विज्ञापन

पंचायत सदस्यों ने अपने अपने मुद्दे उठाए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने समस्याएं सुनने के बाद उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। सांसद वीर सिंह के प्रतिनिधि चंद्रपाल सिंह ने पंचायत के दफ्तर और आवासीय कालोनी पर दस साल में हुए खर्च का ब्योरा मांगा। सपा विधायकों ने समर्थन करते हुए जांच की मांग की। खर्च का ब्यौरा मांगते ही ठंड के माहौल में मामला गरमाया गया। पंचायत विभाग के अफसरों की खामोशी पर सदस्यों ने आरोप लगाए। बसपा समर्थित सदस्यों ने बहिष्कार कर चले गए। सदस्यों के हंगामे के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश कुमारी ने खर्च की जांच के लिए कमेटी बनाने पर सहमति दे दी। सांसद एसटी हसन ने भी कई प्रस्ताव रखे। बैठक में जिला पंचायत में हाजिरी के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाने, सदस्यों के क्षेत्र में पांच-पांच आईएसआई हैंडपंप लगाने, कचहरी में उप निबंधन कार्यालय के लिए जगह देने, स्कूलों में स्वेटर, मोजे वितरण में पंचायत सदस्य की मौजूदगी का प्रस्ताव प्रस्ताव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed