फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jewelery stolen from BJP leader's house, three arrested

भाजपा नेता के घर से गहने चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jewelery stolen from BJP leader's house, three arrested
भाजपा नेता के घर से गहने चोरी हो जाने की घटना को शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया और घटना को अंजाम देने वाले एक बाल अपचारी समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक सप्ताह पहले भाजपा की बिलारी मंडल कोषाध्यक्ष गीता कोली रुद्रपुर में एक रिश्तेदारी में गई थीं और अपने घर की चाबी देखभाल करने के लिए मोहल्ले के ही एक किशोर को दे दीं थीं। भाजपा नेता लौटकर जब घर आईं तब आलमारी के लॉकर से उनके सोने और चांदी के गहने गायब मिले। भाजपा नेता ने दो दिन पहले शक के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी। शुक्रवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया। घटना में शामिल नगर के ही बाल अपचारी समेत गोसे आलम निवासी बिलारी और जुल्फेकार निवासी गुरेर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कस्बा चौकी प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के दो- दो गहने भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed