फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jayaprada attacks on azam khan without taking his name

जनता का चुनाव है वही लड़ाएगी, जयाप्रदा ने आजम का नाम लिए बिना साधा निशाना

Tue, 02 Apr 2019 01:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
jayaprada attacks on azam khan without taking his name
मिलक में जनसभा को संबोधित करतीं जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव प्रत्याशी जयाप्रदा ने बिना नाम लिए आजम खां पर निशाना साधा तो वहीं अपनी जीत की जिम्मेदारी जनता को सौंपी। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में जयाप्रदा ने कहा कि पांच साल सक्रिय राजनीति से दूर रहकर उन्होंने सभी राजनीतिक दलों की नीतियों को देखा। इसके बाद नरेंद्र मोदी की देश, समाज और महिला सुरक्षा के साथ विकास की नीतियों से प्रभावित होकर वो भाजपा में शामिल हुईं। जयाप्रदा ने कहा कि जनता का चुनाव है, जनता ही लड़ाएगी क्योंकि जनता को पता है कि उन्होंने कितना काम किया है। 

विज्ञापन


आजम पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि सांसद होते हुए भी वो रामपुर में नहीं रह पाती थीं, काम नहीं कर पाती थी। ये झगड़ा इसलिए शुरू हुआ क्योंकि वो विकास करना चाहती थीं लेकिन, यहां सड़कों व सभी कामों के ठेके अपने लोगों को दिए जाते थे। कहा कि वो किसी से नाराज नहीं हैं। चुनाव के मुद्दों पर कहा कि विकास, रोजगार, महिलाओं का सम्मान-सुरक्षा और भयमुक्त समाज उनके मुद्दे हैं। कहा कि अब उन्हें डर नहीं लगता क्योंकि मोदी जी उनके साथ हैं। विधायक राजबाला के कार्यक्रम में शामिल न होने और उनके पति के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि चुनावों में ऐसा होता है, सबको मना लिया जाएगा। जयाप्रदा से पूछा गया कि रामपुर उनकी पसंद था या पार्टी की तो उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देश पर ही वो चुनाव लड़ने आई हैं। यह उनका सौभाग्य है भाजपा ने उन्हें घर वापस आने का मौका दिया।
विज्ञापन


जो अपने पिता के लिए नहीं सोचता वो मेरे बारे में क्या सोचता
जयाप्रदा ने अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि जब रामपुर की सड़कों पर रो रहीं थी मदद के लिए गिड़गिड़ा रहीं थीं तब अमर सिंह ही उनकी मदद को आए थे। उन पर क्या-क्या अत्याचार हुए, नाचने वाली और जाने किन किन शब्दों का प्रयोग किया गया। ऐसे वक्त में अखिलेश और मुलायम ने भी कोई मदद नहीं की। कहा कि अखिलेश ने जब अपने पिता के बारे में ही नहीं सोचा तो मेरे बारे में क्या सोचते। कहा कि जिन लोगों के घर टूटे हैं वो गंभीर मामला है, पहले वो जंग जीत लें फिर अपने ऊपर हुए अत्याचार और इन सबको लेकर क्या करना है बताएंगी। मुलायम परिवार में कलेश पर कहा कि यह सब सत्ता और कुर्सी को लेकर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed