{"_id":"5c12860642c7925cea3e4418","slug":"jansewa-express-passes-through-broken-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः टूटी पटरी से गुजरी जनसेवा एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः टूटी पटरी से गुजरी जनसेवा एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद रेल मंडल के कांठ और मेवा नवादा के बीच गुरुवार सुबह जनसेवा एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजर गई। तेज झटका लगने पर चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी और इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह सवा दस बजे कांठ और मेवा नवादा के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक को तेज झटका लगा। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूआई टीम लेकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी। ट्रैक ठीक होने के बाद पौने ग्यारह बजे ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी गई। इसके बाद ट्रेनें वहां से धीमी गति से गुजारी गईं।
विज्ञापन