फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jam on the highway as soon as the restrictions of route diversion were removed

Moradabad News: रूट डायवर्जन की पाबंदियां हटते ही हाईवे पर लगाा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Jam on the highway as soon as the restrictions of route diversion were removed
पाकबड़ा। रूट डायवर्जन की पाबंदियां हटते ही हाईवे पर भीषण जाम लग गया। तीन घंटे तक वाहन रेंगते रहे। रात करीब नौ बजे के बाद यातायात सामान्य हो पाया। मूंढापांडे और पाकबड़ा थाने की पुलिस के अलावा यातायात पुलिस को इस दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को देखते हुए सावन के चौथे सोमवार के लिए शुक्रवार सुबह दस बजे से रूट डायवर्जन कर दिया गया था। इसके बाद हाईवे पर एक लेन में कारें समेत छोटे वाहन और दूसरी लेन में केवल कांवड़िये और उनके वाहन ही चल रहे थे। इस दौरान रोडवेज की बसें और भारी वाहन बदले मार्ग मार्ग से गुजार जा रहे थे। सोमवार शाम छह बजे रूट डायवर्जन की पाबंदियां हटा दी गई थी। इसके बाद हाईवे पर भारी वाहन दौड़ने लगे। हाईवे पर धीरे धीरे जाम की स्थिति पैदा हो गई। पाकबड़ा से लेकर लखनऊ दिल्ली हाईवे पर अमरोहा जनपद के चौधरपुर तक वाहनों के पहिए थम गए। इसके अलावा मूंढापांडे में टोल प्लाजा पर भी जाम लग गया। हाईवे पर जाम लगा तो लोगों ने सर्विस रोड से वाहनों को निकालने का प्रयास किया। जिस कारण सर्विस रोड पर भी जाग गया।
विज्ञापन

पाकबड़ा और मूंढापांडे थाने की पुलिस और यातायात पुलिस हाईवे पर पहुंच गई। इसके बाद यातायात चालू कराया। रात करीब नौ बजे के बाद यातायात सामान्य हो पाया। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रूट डायवर्जन की पाबंदिया खत्म होने के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात चालू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed