फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jam on murapandey toll

मूंढापांडे टोल पर लगाया भीषण जाम, दस किलोमीटर तक खड़े हो गए वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
jam on murapandey toll
मुरादाबाद। मूंढापांडे टोल पर रविवार को भीषण जाम लग गया। जिससे दोनों तरफ दस- दस किलोमीटर तक वाहन खड़े हो गए। घंटों बाद भी यातायात चालू नहीं हो पाया। इसकी सूचना मिलने पर यातायात पुलिस के अलावा मूंढापांडे और कटघर थाने की पुलिस जाम खुलवाने में जुट गई।
विज्ञापन

होली की छुट्टी के बाद लोग अपने-अपने काम पर लौटने लगे हैं। रविवार सुबह से ही मूंढापांडे टोल पर जाम के हालात बनने लगे थे। बीच बीच में पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाया। दोपहर साढ़े तीन बजे टोल पर अधिक वाहन पहुंच गए। जिससे फिर से भीषण जाम लग गया। टोल प्लाजा से लेकर कटघर के जीरो प्वाइंट तक दस किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। उधर दूसरी साइड में रामपुर तक जाम लग गया। कई घंटे बाद भी जाम नहीं खुला तो मूंढापांडे और कटघर थाने की पुलिस को जाम खुलवाने में लगा दिया गया। इसके अलावा यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में लगाई। देर रात पुलिस कर्मी जाम खुलवाने में सफल हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed