फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jam in moradabad due in exam og vtit

जाम के झाम में फंसा मुरादाबाद, व्यवस्थाएं फेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
jam in moradabad due in exam og vtit
मुरादाबाद। सीटीईटी परीक्षा रविवार को दो पालियों में 52 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। जिसमें 52,879 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा की गई व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही। दोनों पालियों की परीक्षा छूटने के बाद शहर में जगह जगह जाम लगा। जिसमें बसें, आटो, एंबुलेंस, पुलिस अफसरों की गाड़ियां और बाइक तक फंसी रहीं। जाम के कारण परीक्षार्थियों के साथ शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी अपने वाहनों से भी आए थे। करीब 15 हजार अतिरिक्त वाहन शहर में आने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह साढे़ नौ बजे से दोपहर बारह बजे और दोपहर दो बजे से साढे़ चार बजे तक दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा देने के लिए शहर में गैर जनपदों के परीक्षार्थी भी आए। शनिवार रात से ही शहर में परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया। सुबह परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में जाम की वजह से परीक्षार्थियाें को परेशानी हुई। इसके बाद दोपहर को जब परीक्षा छूटी तो शहर में जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर साढे़ बारह बजे ही स्टेशन रोड, कांठ रोड, लोकोशेड पुल, पीलीकोठी चौराहा, फव्वारा तिराहा पर वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन

वाहनों में सवार लोग जाम की समस्या से जूझते नजर आए। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे जाने के लिए पैदल ही सफर किया। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों के साथ ही सिविल पुलिस को लगाया गया। करीब दो बजे जाम से छुटकारा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शाम साढे़ चार बजे दूसरी पाली की परीक्षा छूटी तो शहर में दोबारा जाम की स्थिति बन गई। कांठ रोड और स्टेशन रोड पर तीन-चार किलोमीटर दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। बस, आटो, कार सवारों के साथ ही बाइक सवार लोगों को भी जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।

रात नौ बजे तक वाहन चालकों को जाम से जूझते हुए देखा गया। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि परीक्षार्थियों के साथ ही उनके परिवार के सदस्य भी आए थे। करीब 80 हजार लोग 15 हजार अतिरिक्त वाहन शहर में थे, जिसकी वजह से जाम लगा। जाम लगने पर भारी वाहनों, आटो, ईरिक्शा को नई तहसील, हनुमान मूर्ति पर रोका गया था। जिसके बाद जाम से छुटकारा पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed