फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IPL betting: Bail plea of six accused rejected, absconding accused's case to be heard on 19th

आईपीएल सट्टा: छह आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, फरार आरोपी के मामले की 19 को होगी सुनवाई

Tue, 13 May 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 13 May 2025 02:30 AM IST
सार

आईपीएल मैचों में सट्टा खिलवाने के आरोप में गिरफ्तार गिरोह के छह आरोपियों की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी है। पुलिस ने 12 अप्रैल को सिविल लाइंस क्षेत्र में छापा मारकर नौ आरोपियों को पकड़ा था। इनमें से छह आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी दी थी।

विज्ञापन
IPL betting: Bail plea of six accused rejected, absconding accused's case to be heard on 19th
मुरादाबाद की कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

विस्तार

आईपीएल मैचों में ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा खिलवाने वाले गिरोह के छह आरोपियों को जिला जज की अदालत से झटका लगा है। अदालत ने छह आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर जमानत देने से इनकार कर दिया। इस मामले में फरार चल रहे अमित नागपाल की जमानत अर्जी पर 19 मई को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


पुलिस ने 12 अप्रैल की रात सिविल लाइंस क्षेत्र में कौशल कपूर के फ्लैट में छापा मारकर आईपीएल मैचों में सट्टा लगवाने वाले गिरोह के नौ सदस्य सुशील चौधरी, अभिनव, कौशल कपूर, विपुल, मनोज अरोरा, धर्मेंद्र कुमार, रोहित गुप्ता, हेमंत कुमार और मोहम्मद शहजादे को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


दो दिन बाद पुलिस ने 10वें आरोपी साहिल गुप्ता को जेल भेज दिया था। आरोपी साहिल गुप्ता, शहजादे सलीम, विपुल, कौशल कपूर, सुशील चौधरी उर्फ सुरेंद्र और आशु रस्तोगी ने अपने अपने अधिवक्ताओं की ओर से जमानत के लिए जिला जज की अदालत में अर्जी दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता ने बताया कि सभी छह आरोपियों की जमानत अर्जी दाखिल हो गई है। मंगलवार को रचित रस्तोगी और 19 मई को अमित नागफनी की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी।

एक माह बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े फरार आरोपी 
मुरादाबाद पुलिस ने 12 मई की रात नौ आरोपी गिरफ्तार किए थे। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने केस में अमित नागपाल, कमल दीप टंडन, राजदीप टंडन, मुकुल गोटेवाला, आशु रस्तोगी, विशाल डुडेजा, रचित रस्तोगी, सुमित उर्फ सन्नी सेठी, टीटू उर्फ दीपक गगनेजा, विक्की छावड़ा और कमल छावड़ा का नाम शामिल किया था।

इसके बाद पुलिस ने प्रवीण सिंह, बिन्नी और विक्की खन्ना का नाम भी केस में बढ़ाया था। एक माह बीत गया लेकिन पुलिस अब तक फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed