फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Inter locking tiles uprooted, troubles, problems

Moradabad News: तीसरे दिन भी ठीक नहीं की उखाड़ी गई इंटर लॉकिंग टाइल्स, परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Inter locking tiles uprooted, troubles, problems
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बुद्धि विहार सेक्टर-2 में ठीक सड़क के कुछ भाग की उखाड़ कर छोड़ी गई इंटरलॉकिंग टाइल्स को तीन दिन बाद भी ठीक नहीं किया गया है। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। हालांकि निगम कर्मचारियों ने चोक नाली की सफाई कराई और अवरुद्ध नाली को खोल कर उसे साफ करने के बाद उसका मलबा उठवाने का काम किया। जिसके बाद से नाली में जमा पानी पास होने लगा है।
बुद्धि विहार सेक्टर-2 में संभागीय स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र के पास सीसी टायल्स से करीब तीन साल पहले बनी सड़क को ऊंचा करने के लिए नगर निगम ने उसका ठेका देकर उसे उखड़वाने का काम रविवार शुरू किया था। जिसके कुछ देर बाद ही कॉलोनी की महिलाओं ने मौके पर पहुंच ठीक सड़क को उखाड़ने का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। निगम अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने काम रुकवा दिया है। महिलाओं का कहना था कि नगर निगम के अधिकारी ठीक सड़क को जल निकास की समस्या का हवाला देकर उखड़वा रहे हैं। जबकि जल निकास की समस्या नाली की सफाई न होने तथा कुछ लोगों द्वारा नाली के पानी का निकास अवरुद्ध कर देने के कारण बनी हुई है। सोमवार को कॉलोनी निवासी कमलेश चाहल की अगुवाई में कई महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय पहुंच प्रदर्शन के बाद मुख्य अभियंता दिनेश सचान को ज्ञापन दिया था। मौका मुआयना कराने के बाद मुख्य अभियंता ने सड़क को ठीक बताते हुए उखाड़ी गई इंटरलॉकिंग टाइल्स को पुन: लगवाने के साथ नाली की सफाई कराने व उसका स्लोप आदि बनवा जल निकास की समस्या का समाधान कराने के प्रयास का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नगर निगम की एक टीम ने मौके पर पहुंच नाली की सफाई की। जहां नाली के पानी को रोका गया था उसे खोला। सफाई के बाद नाली से निकला मलबा भी टीम ट्राली में भर कर ले गई। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि निगम के इस प्रयास के बाद नाली में जमा पानी पास होने लगा है। लेकिन उखाड़ी सड़क को तीन दिन बाद भी नहीं बनाया गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। कॉलोनी के लोगों ने उखड़ी सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed