फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Inter college manager arrested for withdrawing scholarship money through fake Aadhar card

फर्जी आधार कार्ड के जरिये छात्रवृत्ति की रकम निकालने वाला इंटर कालेज का प्रबंधक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Inter college manager arrested for withdrawing scholarship money through fake Aadhar card
फर्जी आधार कार्ड के जरिये छात्रवृत्ति की रकम निकालने वाले इंटर कालेज के प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 69 सिम कार्ड और पांच फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी का भांजा और एक अन्य आरोपी 19 जुलाई को जेल भेजे गए थे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि 19 जुलाई 2021 को मुरादाबाद क्लब के पास वाहन चेकिंग में रामपुर के टांडा थानाक्षेत्र के सिंकदराबाद निवासी अनस और हस्सान को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दोनों से बड़ी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड और सिम कार्ड मिले थे। आरोपी अनस ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उसके मामा ताहिर अली निवासी अब्बासपुर थाना टांडा जिला रामपुर का एक इंटर कालेज है और वह प्रबंधक भी हैं। आरोपियों ने पुलिस को ये भी जानकारी दी थी कि वह दोनों ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। मामा ताहिर के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की छात्रवृत्ति हड़पने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाते हैं। इनके पास आने वाले लोगों के कागजातों से फोटो खींच कर बाद में उसका प्रिंट निकाल लेते थे। इसके जरिये दूसरे व्यक्ति का फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर लेते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। जबकि आरोपी प्रबंधक जब तक फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी ताहिर को सिविल लाइंस के फव्वारा चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 69 सिम कार्ड और पांच फर्जी आधार कार्ड व एक असली आधार कार्ड आरोपी से बरामद किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आस पड़ोस के गांवों के बच्चों के फोटो हासिल कर उनके फर्जी आधार कार्ड बनवाकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करता था। इन्हीं आधार कार्ड के जरिये ही वह सिम हासिल कर लेता था। जिसके जरिये बैंकों में खाते खोले जाते थे। पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed