{"_id":"5c791d16bdec2252133215cf","slug":"intelligence-and-police-started-gathering-information-about-suspect-arrested-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में जासूसी के शक में पकड़े गए युवक की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में जासूसी के शक में पकड़े गए युवक की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस
Fri, 01 Mar 2019 05:22 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 01 Mar 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
handcuff
पंजाब में जासूसी के शक में पकड़े गए बिलारी के एक युवक के बारे में खुफिया विभाग और पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल, वह पंजाब के थाना ममदोट में बंद है। जानकारी मिली है कि वह 6 माह पहले अपने घर से पंजाब में अपने पड़ोसी संग गया था। पड़ोसी उसे वहां फेरी लगाकर कपड़े बेचने के लिए ले गया था।
विज्ञापन
लेकिन अब उसकी गिरफ्तारी की खबर मिल रही है, जिसके बारे में सुनकर परिजन भी हैरान हैं। उनका कहना है कि आखरी बार उसकी बात परसों रात हुई थी लेकिन आज सुबह जब बात करनी चाही तो फोन नहीं मिला। परिवार वालों ने यह भी बताया कि छह माह में अब तक वह 3 बार घर पर रुपए भेज चुका हैं। एक बार 7001, दूसरी बार 5000 और तीसरी बार 6000। परिजनों ने बताया कि जब वह पंजाब से आता है तभी मजदूरी के रुपए लेकर घर आता है।
विज्ञापन
वहीं पंजाब में पुलिस पकड़े गए शख्स से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार से युवक के मोहल्ले में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है। अतिरिक्त कोतवाल रामवीर सिंह ने मोहल्ले के लोगों से और परिजनों से जानकारी जुटाई है। एलआईयू समेत अन्य अधिकारी भी संदिग्ध के घर पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ ने युवक को पकड़ा है। उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तानी नंबर मिले हैं। बीएसएफ ने वीरवार की शाम बीओपी मब्बो के पास से उसे पकड़ा है। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद आरोपी को थाना ममदोट पुलिस के हवाले कर दिया है।