फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   insulators punctured, electricity system blown out

Moradabad News: टूटे तार... इंसुलेटर हुए पंचर, बिजली व्यवस्था की निकली हवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
insulators punctured, electricity system blown out
मुरादाबाद। जनवरी के अंतिम दिन की बारिश ने पूरे शहर की कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था चौपट कर दी। जगह-जगह तार टूटने, इंसुलेटर पंचर होने व जंपर खराब होने के कारण लोगों को रात भर बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। हालांकि कई जगह विद्युतकर्मी रात में भी मरम्मत कार्य में जुटे रहे। वहीं कई क्षेत्रों में बारिश रुकने के बाद सुबह बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

मंडी समिति, पीतलबस्ती, आजाद नगर, जीआईसी, लालबाग, सीतापुरी आदि कई क्षेत्रों में रातभर बिजली गायब रही। सुबह होने पर लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। शाहिदाबाद में तार टूटने व इंसुलेटर खराब होने के कारण चार घंटे सप्लाई गुल रही। कांशीराम नगर में भी लोगों ने यही परेशानी झेली। सिविल लाइंस क्षेत्र के नवीन नगर में रात नौ बजे गुल हुई तो बिजली सुबह पांच बजे चालू हो पाई। कंपनी बाग के आसपास भी रात में चार घंटे बिजली कटौती हुई। ताड़ीखाना, लालबाग, सागर सराय, कंजरी सराय, टाउन हॉल दीवान का बाजार क्षेत्र में रात भर ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन

कटरा नाज में अंडरग्राउंड केबिल में फाल्ट होने के कारण रात भर बिजली गुल रही। दौलतबाग में 33 केवी का केबिल बक्सा फुंक जाने से लोगों के घरों में अंधेरा रहा। कटघर, बंगला गांव, तहसील स्कूल, घोसी की पुलिया, पुराना दसवां घाट, देवराज कंपाउंड मिलाकर करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित रही। सीतापुरी में एलटी लाइन खराब होने व जंपर डैमेज होने से लोगों ने रात भर परेशानी उठाई। पीतल बस्ती के पचपेड़ा में भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बारिश में हवा के कारण पेड़ों की टहनियां तारों से मिल गईं तो फाल्ट हुए। कुछ जगह तार टूट गए। कहीं इंसुलेटर खराब होने के कारण समय लगा। कुछ इलाकों में ही बड़े फाल्ट हुए थे। सुबह तक शहरी इलाकों में बिजली सप्लाई सुचारू कर दी गई। - मुनीश चोपड़ा, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article