फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Instructions to expedite the completion of pending works in Gram Panchayats.

Moradabad News: ग्राम पंचायतों में लंबित कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the completion of pending works in Gram Panchayats.
बिलारी। नए बीडीओ आरएनपी भगत ने बृहस्पतिवार दोपहर ब्लॉक कार्यालय सभागार में एडीओ, पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। ग्राम पंचायतों में चल रहे लंबित कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नए बीडीओ ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताएं बताईं। बीडीओ ने फेमिली आइडी के अब तक के कार्य की समीक्षा की। शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए। बीडीओ ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की ई केवाइसी भी शीघ्र पूरा कर लें ताकि उन्हें मजदूरी की धनराशि मिलने में दिक्कत न हो। बीडीओ ने कहा कि 25 मई तक सृजित विकास कार्य से संबंधित भुगतान शीघ्र कराया जाए और नए कार्यों के लिए डीपीआरओ के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा अनुमति मिलने के बाद ही मौके पर कार्य कराए जाएं। बीडीओ ने पंचायत सचिवों को 21 जून को ग्राम पंचायतों में योग दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया। इस दौरान पंचायत सचिवों ने कई योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति में आ रही समस्याएं बीडीओ को बताईं। इस अवसर पर एडीओ पंचायत शकील अहमद, एडीओ समाज कल्याण अनुराज सिंह, एडीओ सहकारिता अनिल कुमार आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed