{"_id":"6ac95c8a83e3aa0f7805e394","slug":"instructions-issued-to-immediately-replace-leaning-and-weak-poles-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-1012956-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: झुके और कमजोर पोल तत्काल बदलने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: झुके और कमजोर पोल तत्काल बदलने के निर्देश
विज्ञापन
डीएम ने अमर उजाला की खबरों का लिया संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। डीएम ने अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेते हुए विद्युत अधिकारियों को जर्जर एवं झुके हुए बिजली पोल को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। चेताया कि समय रहते कार्य नहीं किए गए तो दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
डीएम अनुनय झा ने अपने कार्यालय में विद्युत अधिकारियों के साथ उनके कार्यों की समीक्षा की। बताया कि जनपद में विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में झुके हुए और जर्जर विद्युत पोल का व्यापक सर्वे कर उनको चिन्हित करें। पोल की मरम्मत या उन्हें बदलने की आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर करें। जिससे संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। उन्होंने क्षेत्र वार सर्वे करने के निर्देश बिजली अफसरों को दिए हैं। साथ ही उपभोक्ता सेवाओं में सुधार को कहा गया। डीएम ने कहा कि नए कनेक्शन देने के लिए उपभोक्ताओं को कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। साथ ही लाइन लॉस वाले 10-10 फीडरों की सूची तैयार करने को भी कहा गया।