फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   inspector suspended

डकैती पर पर्दा डालने वाले दरोगा और हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
inspector suspended
मुरादाबाद। टाइल्स शोरूम में हुई डकैती की सनसनीखेज वारदात पर पर्दा डालने वाले चौकी इंचार्ज अमित कुमार और डकैतों पर फायर मिस करने वाले मुख्य आरक्षी रविंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा बाजार में हो रहे अतिक्रमण को रोकने में नाकाम बुध बाजार चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह भी लाइन हाजिर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कटघर के एकता विहार निवासी जाहिद हुसैन का काशीपुर तिराहे पर मास्टर टाइल्स नाम से शोरूम है। शुक्रवार रात बदमाश शटर उखाड़कर अंदर घुस गए थे। बदमाशों ने जाहिद हुसैन और चालक नफीस के साथ मारपीट की थी। इसी बीच जाहिद ने अपने बेटे और भाई को फोन कर शोरूम में बदमाशों के घुसने की जानकारी दी थी। जाहिद हुसैन के भाई और बेटा ढाबे पर बैठे पुलिस कर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले को चोरी में दर्ज किया था। जबकि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से साफ नजर आ रहा था कि बदमाशों की संख्या सात थी। उन्होंने मालिक और चालक के साथ भी मारपीट की थी। एसएसपी अमित पाठक ने काशीपुर चौकी इंचार्ज अमित कुमार और मुख्य आरक्षी रविंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। दरअसल रविन्द्र कुमार ने फायरिंग करते हुए भागते बदमाशों पर गोली चलाने की कोशिश की पर उनकी पिस्टल चली ही नहीं। इसके अलावा बुध बाजार चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी की सख्ती के बाद भी चौकी इंचार्ज अतिक्रमण खत्म नहीं करा पाए थे। जिस वजह से उन्हें चौकी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

अतिक्रमण करने के आरोप में पांच व्यापारियों पर मुकदमा
अतिक्रमण करने के आरोप में थाना कोतवाली क्षेत्र के पांच व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरअसल मंगलवार को पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। सीओ कोतवाली राजेश कुमार के मुताबिक इस दौरान व्यापारी निरंजन प्रजापति, अनुज रस्तौगी, विनय अरोरा, राजेश रस्तौगी और किशनलाल मेहता द्वारा अतिक्रमण करना पाया गया। ऐसे में इन सभी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed