फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   inspector send dirty messages to businessman's wife

कपड़ा व्यापारी की पत्नी को दरोगा ने भेजे अश्लील मैसेज

Sat, 06 May 2017 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 06 May 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
inspector send dirty messages to businessman's wife
SMS
शाहजहांपुर में तैनात दरोगा कपड़ा व्यापारी की पत्नी को अश्लील मैसेज भेज रहा है। वह धमकी दे रहा है कि अगर उसने केस वापस नहीं लिया तो वह उसे बदनाम करेगा और उसके पति की हत्या करा देगा। अश्लील व धमकी भरे मैसेज मिलने से परेशान महिला ने डीआईजी से शिकायत कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला कटघर क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पति की कपड़े की दुकान है। तीन साल पहले महिला का अपने पति से विवाद हो गया था। उसने पति के खिलाफ कटघर थाने में शिकायत की थी। इस शिकायत की जांच करने दस सराय चौकी के तत्कालीन इंजार्च दरोगा आरके कुशवाहा महिला के घर जांच पड़ताल करने गए थे।
विज्ञापन


तब दरोगा ने महिला के साथ छेड़खानी की थी। बाद में पति पत्नी का विवाद निपट गया था। लेकिन दरोगा लगातार महिला पर दबाव बनाता रहा है कि वह पति के खिलाफ केस दर्ज कराए।  इसके अलावा दरोगा ने कई बार कॉल करके भी महिला से अभद्र भाषा में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दरोगा का ट्रांसफर शाहजहांपुर जनपद हो गया था। महिला ने दरोगा के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। इस मामले की जांच कटघर थान से चल रही है। अब महिला ने डीआईजी आेंकार सिंह को प्रार्थना पत्र दिया है।


जिसमें महिला ने बताया कि दरोगा फिर से उसे परेशान करने लगा है। केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा और अश्लील मैसेज भी भेज रहा है। इन मैसेजों से महिला परेशान है। डीआईजी ओंकार सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। उसके शिकायत पत्र की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed