फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   inspector-constable

अतिक्रमण देख एसएसपी ने दरोगा, सिपाही को किया लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
inspector-constable
inspector-constable
मुरादाबाद। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए एसएसपी ने निर्देश दिए हैं। लेकिन शुक्रवार को रोडवेज चौकी क्षेत्र में सड़क पर दुकानदाराें द्वारा अतिक्रमण देख एसएसपी ने पहले तो सड़क से अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद चौकी प्रभारी रोडवेज और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। गलशहीद थाने का निरीक्षण कर शिकायतकर्ता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई और अनसुलझी वारदातों के खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी अमित पाठक दोपहर के वक्त आफिस से गलशहीद थाने का औचक निरीक्षण करने के लिए निकले। इससे पहले उन्होंने रास्ते में ईदगाह रोड पर सड़क पर कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण करके दुकानें सजी देखी। इसे देख एसएसपी ने नाराजगी जताई और खुद ही सड़क से अतिक्रमण हटवाया। दुकानदार को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। इसके बाद थाने पहुंचकर उन्हाेंने चौकी प्रभारी रोडवेज और बीट सिपाही को तलब किया। दोनों से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी। वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी राकेश कुमार तोमर और बीट सिपाही प्रद्युम्न शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने थाने के औचक निरीक्षण के दौरान रजिस्टरों का अवलोकन किया। इस दौरान सीओ कटघर सुदेश गुप्ता, एसओ दिनेश शर्मा मौजूद रहे। एसएसपी ने निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले शिकायत कर्ताओं की शिकायत दर्ज कर उसका जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed