फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   inspection commitie not submited report to DRM

सुस्त रफ्तार से चल रही ट्रेन दुर्घटनाओं की जांच

Sun, 15 Nov 2015 06:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 15 Nov 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
inspection commitie not submited report to DRM
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस और मालगाड़ी के पटरी से उतरने की जांच अभी सुस्त रफ्तार से चल रही है। समय सीमा बीतने के बावजूद अभी तक रिपोर्ट तैयार नहीं हुई। हालांकि रिपोर्ट शनिवार को सौंपे जाने की बात कही जा रही थी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मुरादाबाद स्टेशन पर चार नवंबर की रात हरथला स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी बिना ड्राइवर और गार्ड के ही मुरादाबाद स्टेशन तक चली आई थी और प्लेटफार्म नंबर पांच पर पटरी से उतर गई थी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन उस ट्रैक पर नहीं थी जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई।
विज्ञापन



जिसे सात दिन में रिपोर्ट देनी थी। लेकिन अभी तक उसकी भी रिपोर्ट तैयार नहीं हुई। इस घटना के दो दिन बाद छह नवंबर की रात जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के तीन कोच रामगंगा पार कटघर स्टेशन के यार्ड में लूप लाइन में पटरी से उतर गई थी। इसकी भी जांच जे ग्रेड कमेटी को सौंपी गई थी। लेकिन अभी उसकी भी रिपोर्ट तैयार नहीं हुई। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। सोमवार को आफिस खुलने पर रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed