{"_id":"6299199c0c533a2fea322e8c","slug":"injured-girl-student-committed-suicide-after-objectionable-video-went-viral-bilari-news-mbd430163893","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत छात्रा ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत छात्रा ने दी जान
विज्ञापन
कुंदरकी के एक गांव में छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : BILARI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी। ग्रामीण इलाके में आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जाने से आहत एक छात्रा फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच आया। वहीं ग्रामीण के बीच तरह तरह की चर्चाएं भी होती रही।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव निवासी बीए पास छात्रा ने पशुओं के घेर में बने कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। छात्रा के गले में दुपट्टे का ही फंदा लगा हुआ था, और शव छत के सहारे लटकी थी। शव को देखकर छात्रा की मां की चीख निकल गई। परिजनों की मानें तो छात्रा बकरियों को चारा डालने के लिए घेर में आई थी। इस दौरान उसकी मां खेत पर गई तथा पिता मुरादाबाद राजमिस्त्री का काम करने के लिए गए थे। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
चर्चा रही है कि आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जाने से आहत होकर ही छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया। साथ ही मृतक छात्रा की मां ने भी गांव के दो युवक पर उसकी बेटी को ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी। बाद में एसपी देहात विद्या सागर मिश्र भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किए और पीड़ित परिवार से जानकारियां प्राप्त की।
विज्ञापन
कुंदरकी। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि छात्र की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी और घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया है। साथ ही पता चला कि छात्रा को पुरानी वीडियो के आधार पर गांव के ही दो युवक परेशान कर रहे थे। इस घटना में पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा कर लिया और आरोपियो की शीघ्र ही गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
कुंदरकी। थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में छात्रा की संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर आ गए। इसके बाद में फॉरेंसिक टीम को भी कॉल कर लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से वैज्ञानिक सबूत जुटाने के लिए फुटप्रिंट लेने में जुटी थी।
कुंदरकी। मृतक छात्रा पढ़ाई लिखाई में बचपन से ही होनहार रही थी। वह अपने चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसने बीए पास कर लिया था और वह एमए करना चाहाती थी लेकिन हालात के चलते छात्रा ने अपने जान ही गंवानी पड़ गई। छात्रा की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। गम से बेहाल परिजनों को सगे सम्बंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते हुए नजर आए।