{"_id":"627eb6b978abb2756a14d64b","slug":"indecisiveness-with-the-doctor-after-hitting-the-car-bilari-news-mbd42794496","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में टक्कर मारने के बाद डॉक्टर से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में टक्कर मारने के बाद डॉक्टर से की अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शमशान घाट के निकट शुक्रवार दोपहर बाइक सवार युवक ने पहले तो डॉक्टर की कार में टक्कर मार दी और बाद में सरकारी अस्पताल पहुंचकर डाक्टर से अभद्रता की। इस मामले में पीड़ित डॉक्टर की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर राजेश उपाध्याय शुक्रवार दोपहर बाद लगभग चार बजे निकटवर्ती सहसपुर गांव से खाना खाकर अपनी कार से वापस सीएचसी लौट रहे थे। डॉक्टर के अनुसार हाईवे स्थित कट पर शमशान के निकट जब उन्होंने अपनी कार मोड़ने के लिए गति धीमी की तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
डॉक्टर का आरोप है कि बाइक सवार युवक भी सीएचसी पहुंच गया और उनसे अभद्रता करते हुए धमकाने लगा। डॉक्टर की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ.हरीश चंद्र के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी अस्पताल के गेट पर इकट्ठा हो गए। चिकित्साधीक्षक ने जब समझाना चाहा, तब युवक ने उनसे भी अभद्रता शुरू कर दी। युवक द्वारा लगातार हंगामा करने और धमकी देने से परेशान डॉक्टर ने अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दे दी। उधर चिकित्साधीक्षक द्वारा कोतवाली प्रभारी को सूचना देने पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।