{"_id":"575cf30c4f1c1b283e11b60c","slug":"increasing-power-problem-in-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरमी में बढ़ती जा रही बिजली की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरमी में बढ़ती जा रही बिजली की समस्या
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गरमी में बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। रमजान का महीना चल रहा है, इसके बाद भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लाइनपार इलाके में शनिवार को भी बिजली समस्या बनी रही। बिजली कटौती से मुक्त किए जाने के बाद भी महानगर में बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है। भीषण गरमी में हालत यह है कि दिन में सबसे ज्यादा आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में बिजली की समस्या है।
पारकर रोड पर शनिवार को भी बिजली की समस्या बनी रही। चंद्रनगर, लोकोशेड, रामगंगा विहार, हरथला और हिमगिरी कालोनी में बिजली दिन में कई घंटे गायब रही। उधर, करुला और पीतलबस्ती, पंडित नगला इलाके में बिजली ने परेशान किया। लाइनपार के इलाके में शनिवार को भी बिजली से दिक्कत हुई। चाऊ की बस्ती और पुतलीघर चौराहा, कुंदनपुर आदि में भी बिजली की समस्या रही। उधर, कबीरनगर में बिजली समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश है।
रमजान के दौरान पूरे शहर में बिजली मिल रही है, लेकिन कबीरनगर की बिजली दलपतपुर से जोड़ने के कारण कबीर नगर में बिजली की समस्या बरकरार है। शनिवार को भी बिजली की समस्या रही। कबीरनगर के मोहसिन खान ने बताया कि बिल शहर के देने के बाद भी ग्रामीण इलाके की बिजली मिल रही है।