फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Increase customer reach through better branding

गुणवत्ता और बेहतर ब्रांडिंग से बाजार तक बढ़ाएं ग्राहकों की पहुंच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Increase customer reach through better branding
मानसरोवर में आयोजित अमर उजाला द्वारा कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CITY
मुरादाबाद। नई तकनीक ब्रांडिंग, व्यापक स्तर पर मार्केंटिंग और उत्पादों की बेहतर गुणवत्ता के साथ बाजार और कारोबार की चमक बढ़ रही है। नए ग्राहकों का मिजाज परखकर अधिकतर उद्यमी और व्यापारी खुद को स्थापित कर रहे हैं। नई चुनौतियां भी बढ़ रही हैं, इनके अनुरूप बाजार में उत्पादों की ब्रांडिंग और ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं तक पहुंच बढ़ाने में प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के अन्य माध्यमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद ग्राहकों में विश्वास बढ़ाना भी बेहद जरूरी है। लाइनपार मानसरोवर कॉलोनी स्थित होटल पैराडाइज में अमर उजाला के ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट में उद्यमियों, व्यापारियों और अन्य विशेषज्ञों ने ये बातें कहीं। इस दौरान औद्योगिक विकास के साथ व्यापार में वृद्धि सहित अन्य विषयों पर विचार व्यक्त किए गए। मेयर विनोद अग्रवाल, स्कॉलर्स डेन के निदेशक विवेक ठाकुर, रीजोनेंस के संचालक प्रदीप वार्ष्णेय और रतनदीप ज्वैलर्स के संचालक राजीव रस्तोगी ने दीप जलाया। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ताजदार अमान ने ब्रांड और एडवरटाइजिंग का महत्व बताया। उन्होंने कहा उपभोक्ताओं तक पहुंचने का बेहतर माध्यम प्रिंट मीडिया है। इसकी पहुंच सर्वाधिक है और इसकी विश्वसनीयता 93 प्रतिशत तक होती है। बदलते परिवेश में बाजार और कारोबारियों की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। शॉपिंग मॉल की चमक धमक के बीच रीटेल कारोबारी खुद को स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में पहचान और ब्रांड वैल्यू कायम रखना बड़ी चुनौती भी है। ग्राहकों का सतत विश्वास भी जरूरी है। कार्यक्रम में करन सिंह, राजीव ढल, चंदन त्रिवेदी, सुधीर गुप्ता, दीपक ठाकुर, संजय अग्रवाल, राजेश भारती, डॉ. सोलंकी, ऋषि कंसल, डॉ. एके गोयल, डॉ. रोहित अग्रवाल, शुभम, राहुल गोयल, नितिन राज, गौरव गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
डिजिटल बाजार भी बढ़ा
रिटेल और स्मॉल स्केल इंडस्ट्री के विषय में ताजदार अमान ने बताया कि अब पिजिकल और डिजिटल का बाजार है। समय के साथ व्यापार के तरीके और व्यवहार में बदलाव आया है। कपड़ों, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य उत्पादों के लिए, ग्राहक दुकानों पर भी पहुंच रहे हैं और डिजिटल माध्यम से घरों पर भी सामान मंगा रहे हैं। इसलिए कामयाब रिटेलर वह है, जिसका ब्रांड स्थापित है और वह टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रहा है।
गुणवत्ता से बनती है विश्वसनीयता
विज्ञापन के माध्यम से ग्राहक तक पहुंच बनाना आसान है। उत्पाद की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इससे विश्वसनीयता बढ़ती है। ग्राहक को जागरूक रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहने चाहिए।
- रचित प्रकाश, हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स
उत्पाद को आम लोगों को तक पहुंचाना जरूरी
उत्पाद को शहर से लेकर गांव के किसान और आम वर्ग तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। प्रिंट मीडिया में विज्ञापन के माध्यम से यह संभव है। लोग ब्रांडेड वस्तुओं की अहमियत को समझ रहे हैं।
- राजीव रस्तोगी, रतनदीप ज्वैलर्स
लोगों तक पहुंच बनाने में विज्ञापन असरदार
कपड़ा, इलेट्रॉनिक या मेडिकल कोई भी व्यापार हो। ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने के लिए प्रिंट मीडिया और विज्ञापन बेहद असरदार साबित होते हैं। अपनी सुविधाओं को बेहतर प्रचार प्रसार और गुणवत्ता की जानकारी देकर लोगों में विश्वसनीयता बढ़ाई जा सकती है।
- राजीव ढल, श्री साईं हॉस्पिटल
उपभोक्ता की जरूरत को समझना बेहद जरूरी
शिक्षा के क्षेत्र में भी यदि आप गुणवत्ता और सुविधाएं दे रहे हैं, तो इसका व्यापक प्रचार प्रसार बेहद जरूरी है। प्रिंट मीडिया के माध्यम से यह संभव है। बेहतर ब्रांडिंग और गुणवत्ता के साथ ही पहुंच और पहचान बढ़ाई जा सकती है।

- प्रदीप वार्ष्णेय, रीजोनेंस

मानसरोवर में आयोजित अमर उजाला द्वारा कार्यक्रम में संबोधित करते महापौर विनोद अग्रवाल। संवाद

मानसरोवर में आयोजित अमर उजाला द्वारा कार्यक्रम में संबोधित करते महापौर विनोद अग्रवाल। संवाद- फोटो : CITY

मानसरोवर में आयोजित अमर उजाला द्वारा कार्यक्रम में संबोधित करते वक्ता। संवाद

मानसरोवर में आयोजित अमर उजाला द्वारा कार्यक्रम में संबोधित करते वक्ता। संवाद- फोटो : CITY

मानसरोवर में आयोजित अमर उजाला द्वारा कार्यक्रम में संबोधित करते वक्ता। संवाद

मानसरोवर में आयोजित अमर उजाला द्वारा कार्यक्रम में संबोधित करते वक्ता। संवाद- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed