फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the insistence of going with her husband, the woman spent six months in her maternal house

पति के साथ ही जाने की जिद में महिला ने मायके में गुजार दिए छह महीने

Mon, 06 Feb 2023 01:21 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Mon, 06 Feb 2023 01:21 PM IST
विज्ञापन
In the insistence of going with her husband, the woman spent six months in her maternal house
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बहजोई। पति के साथ ही मायके से ससुराल जाने की पत्नी की जिद आखिर छह बाद सुलह समझौता केंद्र पर काउंसिलिंग के दौरान समाप्त हो गई। सुलह समझौता केंद्र से ही पत्नी अपने पति के साथ ससुराल चली गई। काउंसलर लवमोहन वार्ष्णेय एडवोकेट ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किए गए पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र पर एक मामला ऐसा आया कि करीब छह माह से आपसी विवाद के चलते पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी और पति के साथ ही ससुराल जाने की जिद पर अड़ी थी।
विज्ञापन

वहीं पति का भी यह कहकर जिद पर अड़ा था कि पत्नी जैसे ससुराल से अपने भाई के साथ मायके गई थी, वैसे ही अपने भाई के साथ ही ससुराल आए। वह पत्नी को बुलाने नहीं जाएगा। इसको लेकर करीब डेढ़ माह पहले मामला पुलिस परामर्श केंद्र पर आया था। अबकी बार पुलिस परामर्श सुलह समझौता केंद्र पर तीसरी तारीख में काउंसिलिंग के दौरान पति-पत्नी को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। इसके बाद परामर्श केंद्र से ही पत्नी अपने पति के साथ ससुराल चली गई। काउंसलर ने बताया कि अगली तारीख में शनिवार को पति-पत्नी को परामर्श केंद्र पर उनकी राजी-खुशी जानने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed