{"_id":"63fe5afbd715c54a590a2d94","slug":"in-case-of-opposing-hair-cutting-the-student-was-prevented-from-taking-the-exam-complaint-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-71619-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बाल काटने का विरोध करने के मामले में छात्र को परीक्षा देने से रोका, की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बाल काटने का विरोध करने के मामले में छात्र को परीक्षा देने से रोका, की शिकायत
विज्ञापन
मुरादाबाद। सेंटमीरा अकादमी के कक्षा नौ के छात्र ने बाल काटने का विरोध करने पर छात्र को विद्यालय से निष्कासित करने और परीक्षा से रोकने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत छात्र के पिता ने जिला विद्यालय निरीक्षक से की है। डीआईओएस का कहना है कि स्कूल निदेशक ने छात्र को परीक्षा में शामिल करने से इंकार कर दिया है। इसलिए क्षेत्रीय अधिकारी सीबीएसई को शिकायत भेजी है।
कक्षा नौ के छात्र के पिता अतुल कुमार शर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे शिकायतीपत्र में कहा है कि 27 जनवरी को विद्यालय परिसर में अनैतिक ढंग से कुछ छात्रों के बाल काटे गए थे। इसकी शिकायत अभिभावकों ने 28 जनवरी को विद्यालय में की। विद्यालय में अभिभावकों से गलत व्यवहार किया गया तो अभिभावकों ने जिलाधिकारी और डीआईओएस को शिकायत की थी। इसके बाद से स्कूल में छात्र को लगातार परेशान किया जाने लगा और 27 फरवरी को निष्कासनपत्र भेज दिया, जबकि एक मार्च से वार्षिक परीक्षा है। अभिभावकों ने डीआईओएस से छात्र को परीक्षा में शामिल करवाने की मांग की थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे का कहना है कि शिकायतीपत्र मिलने के बाद उन्होंने उन्होंने निदेशक सेंटमीरा अकादमी के प्रबंधन से बात की थी और कार्यालय बुलाया था। प्रबंधन ने छात्र के निष्कासन को रद्द करने और परीक्षा में सम्मलित कराने से मना कर दिया गया। निदेशक के इस निर्णय से छात्र परीक्षा देने से वंचित रह जाएगा और छात्र का एक साल बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी सीबीएसई से अनुरोध किया है कि छात्र के निष्कासन को रद्द करते हुए परीक्षा में शामिल करने की अनुमति दें, जिससे छात्र का एक साल बर्बाद होने से बच जाए।
विज्ञापन
उप सचिव सीबीएसई गोपाल दत्त ने मामले में प्रधानाचार्य/निदेशक सेंटमीरा अकादमी को छात्र को परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। छात्र की कक्षा छह और कक्षा एलकेजी में पढ़ने वाली बहनों को भी परीक्षा से वंचित न करने को कहा है। इसके अलावा डीआईओएस को मामले की रिपोर्ट तीन दिन में कार्यालय भेजने को भी कहा है। मामले में कुल तीन छात्रों को निष्कासित किया गया था।
अभी तक नहीं सौंपी मामले में जांच रिपोर्ट
सेंटमीरा अकादमी में विद्यार्थियों के बाल काटने के मामले की जांच डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को सौंपी थी। मामले में जांच अधिकारी व प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डॉ. मुक्ता अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने स्कूल में जाकर शिकायतकर्ता और स्कूल प्रशासन के बयान दर्ज कर लिए हैं। चार मार्च तक बोर्ड परीक्षा चल रही हैं। इसकी वजह से रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई है। चार मार्च के बाद रिपोर्ट तैयार कर डीआईओएस को भेज दी जाएगी।