फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   impoetent news for heart patient

कमजोर दिल वाले जरूर पढ़ें ये खबर

Sat, 06 Jun 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 06 Jun 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
वैसे तो इस तपिश भरी गर्मी में डाक्टर हर मरीज को खूब पानी पीने की सलाह देते हैं, लेकिन कुछ मरीज ऐसे भी जिनके लिए अधिक पानी खतरनाक होता है। जी हां, कमजोर दिल के मरीजों को इस रिकार्ड तोड़ गर्मी में अपना वाटर मैनेजमेंट स्ट्रांग करने की जरूरत है। वरना लापरवाही उन्हें अस्पताल का रास्ता दिखा सकती है।
विज्ञापन



तपिश और उमसभरी गर्मी में हर किसी मेें पानी की तलब बढ़ जाती है। चार कदम धूम में चलने पर गला सूखने लगता है। जहां आम दिनों में एक बार में एक गिलास पानी में काम चल जाता था, वहां इन दिनाें दो से तीन गिलास पानी की जरूरत पड़ती है। फिर भी गले की तरावट नहीं हो पाती है। लेकिन कमजोर दिल के मरीजों में बढ़ी पानी डिमांड उनके लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
विज्ञापन



डाक्टरों के मुताबिक अटैक, इंफेक्शन और ओवर ऐज में दिल सुचारु रूप से काम नहीं करता है। हार्ट का पंपिंग सिस्टम बिगड़ सा जाता है। ऐसे मरीजों को सर्दी हो या गर्मी पानी के सेवन में एहतियात बरतना होता है। खासकर गर्मियों में। क्योंकि इस मौसम में मरीज कई बार पानी पीता है, जो एक जगह इकट्ठा हो जाता है। जहां से दिल पंपिंग के जरिए शरीर के अन्य हिस्सों में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन हार्ट कमजोर होने से पंपिंग सिस्टम प्रभावित होती है। नतीजतन पानी की खपत नहीं हो पाती है। धीरे-धीरे पंप काम करना बंद करने लगता है। इस दौरान मरीज को सांस लेने तकलीफ होती है। ऐसे में कमजोर दिल के मरीज को अपने वाटर सिस्टम में अधिक फोकस करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed