{"_id":"611adc518ebc3e42dd0c16d1","slug":"illegal-pantry-car-was-running-in-anandvihar-danapur-express-city-news-mbd3994534172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदविहार-दानापुर एक्सप्रेस में चल रही थी अवैध पैंट्रीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदविहार-दानापुर एक्सप्रेस में चल रही थी अवैध पैंट्रीकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सोमवार को आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस (03258) में अवैध पैंट्री कार चलती हुई पाई गई। सीएमआई और सीआईटी स्टेशन ने टीम के साथ ट्रेन की चेकिंग तो आठ अनधिकृत वेंडर और पांच पेटी पानी और कोल्डड्रिंक की बोतलें बरामद हुईं। इनमें से चार वेंडर मौके से फरार हो गए। जबकि शेष चार को टीटीई स्टाफ ने पकड़कर आरपीएफ के हवाले कर दिया। आरपीएफ ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल ट्रेन संख्या 03258 दानापुर एक्सप्रेस में पैंट्रीकार नहीं है। इसके बावजूद यह आठ वेंडर मिलकर टीटीई स्टाफ की मिलीभगत से पैंट्री चला रहे थे। कॉमर्शियल कंट्रोल की सूचना पर सीएमआई जेके ठाकुर और सीआईटी विजयंत कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ ट्रेन को चेक किया तो सूचना सही पाई गई। इसके अलावा एक घटना रविवार सुबह ग्यारह बजे की है। ट्रेन संख्या (05910) लालगढ़-डिब्रूगढ एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में दस अनधिकृत वेंडर पकड़े गए हैं। इनके पास से खाद्य सामग्री और पानी की बोतलें भी बरामद हुईं हैं। टीटीई स्टाफ ने सभी वेंडरों से जुर्माना वसूलकर उन्हें आरपीएफ के हवाले कर दिया। इस दौरान टीटीई स्टाफ से अमित सक्सेना, अशोक मेहरोत्रा, टीपी सिद्दीकी, सरोज कुमार, आरपीएफ उप निरीक्षक अब्दुल खलील मौजूद रहे।